News DiggyNews DiggyNews Diggy
Font ResizerAa
  • National
  • World
  • Politics
  • Election
  • Sports
  • Entertainment
  • Economy
  • Finance
  • Crime
  • Technology
  • Weather
  • Health
  • Event
Reading: ओखला लैंडफिल की सच्चाई: बदबू, कीचड़ और खतरे के बीच ज़िंदगी
Share
Font ResizerAa
News DiggyNews Diggy
Search
  • National
  • World
  • Politics
  • Election
  • Sports
  • Entertainment
  • Economy
  • Finance
  • Crime
  • Technology
  • Weather
  • Health
  • Event
Follow US
News Diggy > Blog > National > ओखला लैंडफिल की सच्चाई: बदबू, कीचड़ और खतरे के बीच ज़िंदगी
National

ओखला लैंडफिल की सच्चाई: बदबू, कीचड़ और खतरे के बीच ज़िंदगी

newsdiggy
Last updated: July 28, 2025 8:42 pm
newsdiggy
Published July 28, 2025
Share
SHARE

दिल्ली देश की राजधानी है, लेकिन यहां कुछ ऐसे पहाड़ हैं जो पर्यावरण के लिए खतरा बन चुके हैं। ये कोई आम पहाड़ नहीं, बल्कि “कूड़े के पहाड़” हैं। फिलहाल दिल्ली में ऐसे तीन बड़े लैंडफिल साइट मौजूद हैं:

Contents
ओखला: सरकारी ज़मीन, लेकिन खुली नहीं मीडिया के लिएबारिश में कीचड़ और चोरी का डरस्थानीय लोगों की हताशानेताओं के आने पर दिखावटी सफाईबस्ती में फैला कूड़ा और गंदगीकचरे से पेट पालते लोग, जान जोखिम मेंनिष्कर्ष

1. गाज़ीपुर लैंडफिल
2. भलस्वा लैंडफिल (बायपास के पास)
3. ओखला लैंडफिल

सरकार का दावा है कि इन कूड़े के पहाड़ों को साल 2028 तक पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा। लेकिन जब ज़मीनी हकीकत की पड़ताल के लिए News Diggy की टीम ओखला लैंडफिल पहुंची, तो तस्वीर कुछ और ही दिखाई दी।

ओखला: सरकारी ज़मीन, लेकिन खुली नहीं मीडिया के लिए

जैसे ही हमारी टीम ओखला लैंडफिल साइट पर पहुंची, वहां तैनात लोगों ने हमें अंदर जाने से साफ मना कर दिया। जब हमने उन्हें समझाने की कोशिश की, तो उन्होंने बेहद रुखे और अभद्र तरीके से बात की। बताया गया कि यह सरकारी ज़मीन है और अंदर जाना सुरक्षित नहीं है।

बारिश में कीचड़ और चोरी का डर

मौके पर मौजूद एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी वहां से कूड़ा उठाने का कार्य कर रही थी। कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि बारिश के कारण अंदर ज़बरदस्त कीचड़ हो गया है और मशीनें भी लगी हुई हैं, जिन्हें चोरी होने का डर हमेशा बना रहता है।

स्थानीय लोगों की हताशा

जब हमने साइट के बाहर रहने वाले स्थानीय लोगों से बात की, तो उनका कहना था कि यह कूड़े का पहाड़ सालों से यहीं है, और उन्हें नहीं लगता कि यह कभी खत्म होगा।

ओखला लैंडफिल के बिल्कुल बगल में एक अस्पताल है। अस्पताल के बाहर मौजूद लोगों ने हमें बताया कि बारिश के दौरान सड़ा हुआ बदबूदार पानी सड़क पर बहने लगता है, जिससे राहगीरों और मरीजों दोनों को भारी परेशानी होती है।

नेताओं के आने पर दिखावटी सफाई

वहीं, सड़क किनारे खाने-पीने के स्टॉल लगाने वालों ने बताया कि जब कोई मंत्री या वीआईपी व्यक्ति आता है, तो सफाई का नाटक किया जाता है, लेकिन आम दिनों में कोई ध्यान नहीं देता।

बस्ती में फैला कूड़ा और गंदगी

जब हम लैंडफिल के पास की बस्ती में गए, तो वहां की सड़कें कूड़े-कचरे से अटी पड़ी थीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें रोज़मर्रा की ज़िंदगी में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती।

कचरे से पेट पालते लोग, जान जोखिम में

सबसे चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब हमारी टीम उस हिस्से में पहुँची जहाँ से कुछ बांग्ला समुदाय के लोग लैंडफिल के पीछे की तरफ से ऊपर चढ़ते हैं। उन्होंने बताया कि जान का जोखिम उठाकर वे लोग ऊपर जाते हैं, कचरे से काम का सामान बिनते हैं और उसे बेचकर दिनभर में करीब 400-500 रुपए कमा पाते हैं।

उनका कहना था कि ये सब वे मजबूरी में करते हैं, क्योंकि और कोई विकल्प नहीं है। कई बार कूड़े के पहाड़ पर फिसलन और वहां मौजूद बुलडोज़रों के चलते दुर्घटनाएं होती हैं, और कुछ लोगों ने तो अपनी जान भी गंवाई है।

निष्कर्ष

दिल्ली के कूड़े के ये पहाड़ केवल पर्यावरण के लिए ही नहीं, बल्कि हज़ारों लोगों की ज़िंदगी के लिए भी खतरा बन चुके हैं। सरकार भले ही इन्हें 2028 तक हटाने का दावा कर रही हो, लेकिन जब तक ज़मीनी स्तर पर सख्त और ठोस कदम नहीं उठाए जाएंगे, तब तक ये पहाड़ सिर्फ ऊंचे ही होते जाएंगे।

You Might Also Like

Bastar में नक्सलियों का सबसे बड़ा सरेंडर: 208 ने हथियार डालकर किया मुख्यधारा में वापसी

सरकार ने डीजल सहित पेट्रोलियम, एटीएफ पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया, यह पेट्रोल और डीजल की दर को कैसे प्रभावित करेगा

LPG Cylinder: रसोई गैस की कीमत में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई, वाणिज्यिक गैस में 350 रुपये की बढ़ोतरी हुई।

एअर इंडिया के सीईओ ने कर्मचारियों से कहा- फ्लाइट में किसी भी अनैतिक व्यवहार की सूचना तुरंत दें

ठाणे के स्कूल में छात्राओं के साथ अमानवीय व्यवहार, मासिक धर्म जांच के नाम पर कपड़े उतरवाए

TAGGED:AAPArvind KejriwalbjpLandfillOkhlaRekha Gupta
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp
Share
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
TwitchFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
- Advertisement -
Ad imageAd image
Popular News

महाराष्ट्र में किसान आत्महत्या का संकट गहराया, 3 महीने में 767 मौतें

newsdiggy
newsdiggy
July 5, 2025
SRH vs RR IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद पर दर्ज की धमाकेदार जीत
मजनूं का टीला: दिल्ली का छोटा कोरिया, टिब्बतन और कोरियन संस्कृति का अनोखा संगम
Virat Kohli: क्रिकेट के एक अविस्मरणीय सफ़र की कहानी
Karnataka: बेंगलुरु के शख्स ने गर्लफ्रेंड की 3 साल की बेटी से किया रेप फिर मर्डर और गिरफ्तार
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might Also Like

जम्मू-कश्मीर: BJP की शानदार राज्यसभा जीत, 28 विधायकों के साथ 32 वोट हासिल

October 25, 2025

CM उमर अब्दुल्ला: 13 जुलाई की दीवार, एक श्रद्धांजलि, एक टकराव और लोकतंत्र का आईना

July 16, 2025
Bomb Threat
National

Bomb Threat: जानकारी के अनुसार मॉस्को से गोवा आ रही फ्लाइट में बम होने कि आशंका, 238 यात्रियों कि संख्या

January 21, 2023

VB G RAM G Bill: MGNREGA की जगह आया नया ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून – जानिए पूरी जानकारी

December 18, 2025

Categories

  • Sports
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • World
  • Crime
  • Finance
  • Technology
  • Event
  • Weather
News DIggy Logo
News Diggy deliver breaking news, in-depth ground reports, unbiased public reviews, engaging viral content, and insightful podcasts.

Quick Links

  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition

Shows/Campaign

  • POV
  • Anchor for a day
  • Fellowship

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
© 2020 News Diggy All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?