News DiggyNews DiggyNews Diggy
Font ResizerAa
  • National
  • World
  • Politics
  • Election
  • Sports
  • Entertainment
  • Economy
  • Finance
  • Crime
  • Technology
  • Weather
  • Health
  • Event
Reading: आस्था बनाम संविधान – सुप्रीम कोर्ट में BR Gavai पर जूता फेंकने की शर्मनाक घटना
Share
Font ResizerAa
News DiggyNews Diggy
Search
  • National
  • World
  • Politics
  • Election
  • Sports
  • Entertainment
  • Economy
  • Finance
  • Crime
  • Technology
  • Weather
  • Health
  • Event
Follow US
News Diggy > Blog > National > आस्था बनाम संविधान – सुप्रीम कोर्ट में BR Gavai पर जूता फेंकने की शर्मनाक घटना
National

आस्था बनाम संविधान – सुप्रीम कोर्ट में BR Gavai पर जूता फेंकने की शर्मनाक घटना

Ayush Soni
Last updated: October 8, 2025 11:41 am
Ayush Soni - Content Writer
Published October 7, 2025
Share
SHARE

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में भारत के मुख्य न्यायधीश बी. आर. गवई(BR Gavai) पर एक वकील ने जूता फेंकने का प्रयास किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जूता, मुख्य न्यायधीश तक नहीं पहुँच सका और वकील को सुरक्षाकर्मी द्वारा पकड़ लिया गया। बाहर ले जाते समय वकील राकेश किशोर ने नारा लगाया – सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। इन सब के बाद भी मुख्य न्यायधीश ने कहा कि – इन सब का मुझ पर कोई असर नहीं।

Contents
BR Gavai: भगवान विष्णु कि मूर्ति को लेकर कि थी टिप्पणीजानें कौन है वकील राकेश किशोरSCAORA ने की निंदाअब इस घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं-

BR Gavai: भगवान विष्णु कि मूर्ति को लेकर कि थी टिप्पणी

माना जा रहा है कि है कि यह हमला मुख्य न्यायधीश की विष्णु मूर्ति की टिप्पणी को लेकर किया गया है। 16 सितंबर को खजुराहो मंदिर में भगवान विष्णु की खंडित मूर्ति की पुनर्स्थापन की सुनवाई को लेकर सीजीआई बी. आर. गवई(BR Gavai) ने कहा था – ‘जाओ और अपने भगवान से खुद कहो। तुम कहते हो भगवान विष्णु के भक्त हो तो उनसे जाकर प्रार्थना करो।’ हालांकि बाद में मुख्य न्यायधीश ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी को सोशल मीडिया पर बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया। न्यायपालिका किसी धर्म के खिलाफ़ नहीं है। मैं व्यक्तिगत रूप से सभी धर्मों का सम्मान करता हूँ।

जानें कौन है वकील राकेश किशोर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुख्य न्यायधीश बी. आर. गवई(BR Gavai) पर जूता फेंकेने वाले व्यक्ति कि पहचान राकेश किशोर के रूप में हुई है उसकी उम्र 60 साल है। सुप्रीम कोर्ट बार में राकेश किशोर का रजिस्ट्रेशन साल 2011 में हुआ था। राकेश किशोर बी-602, रिवरव्यू अपार्टमेंट मयूर विहार-I एक्सटेंशन, दिल्ली के रहने वाले हैं। हालांकि घटना के बाद बार एसोसिएशन ने राकेश किशोर के अभ्यास पर प्रतिबंध लगा दिया है

SCAORA ने की निंदा

सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स ऑन रिकॉर्ड एसोसिएशन (SCOARA) का कहना है, “घटना पर हमें दुख है और हम वकील से असहमति व्यक्त करते हैं, जिन्होंने अपने अनुचित और असंयमित व्यवहार से भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश और उनके साथी न्यायाधीशों के पद और अधिकार का अनादर करने की कोशिश की। ऐसा आचरण बार के सदस्य के लिए अनुचित है और बेंच और बार के बीच संबंधों को बनाए रखने वाले आपसी सम्मान की नींव पर प्रहार करता है।

SCOARA ने आगे कहा कि भारत का सर्वोच्च न्यायालय इस घटना का स्वतः संज्ञान ले और न्यायालय की अवमानना के लिए उचित कार्यवाही शुरू करे , क्योंकि यह व्यवहार सर्वोच्च न्यायालय के अधिकार को कलंकित करने और जनता की नजरों में इसकी गरिमा को कम करने का एक सोचा-समझा कदम है।

अब इस घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं-

लेकिन इस घटना के बाद अब यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या अब किसी भी व्यक्ति की धार्मिक आस्था, देश की संवैधानिक संस्थाओं पर हमला करने का लाइसेंस दे सकती? भारत एक ऐसा देश है जहाँ संविधान और कानून सबसे ऊपर हैं। किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावना इतनी बड़ी नहीं हो सकती कि वह देश के कानून को तोड़े या संविधान पर हमला करे। किसी भी धर्म में, खास तौर पर सनातन धर्म में, विरोध जताने के लिए हिंसा का सहारा लेने की अनुमति नहीं है। अब देखना यह है कि वकील राकेश किशोर पर क्या कार्यवाही की जाती है

You Might Also Like

Axiom-4 Mission: Shubhanshu Shukla का भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय

CM उमर अब्दुल्ला: 13 जुलाई की दीवार, एक श्रद्धांजलि, एक टकराव और लोकतंत्र का आईना

SCO Summit 2025: मोदी-शी की गुप्त डील, पुतिन की कार सवारी ने मचाया धमाल!

भारतीय विकास देख कर कायल हुए बिल गेट्स, मोदी सरकार की रणनीतियों पर कही बड़ी बात

Republic Day 2023: कर्तव्य पथ पर होगी परेड, परेड में हिस्सा लेने वाली झांकियों कि झलक आई सामने

TAGGED:BR GavaiChief JusticeCJIindiaSCAORASupreme Court
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp
Share
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
TwitchFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
- Advertisement -
Ad imageAd image
Popular News
मध्यम वर्ग Union Budget
Finance

Union Budget 2023: राइजिंग भारत में मध्यम वर्ग की क्षमता के लिए एक महत्वपूर्ण कदम?

newsdiggy
newsdiggy
January 23, 2023
Dhurandhar Review: रणवीर सिंह की धमाकेदार वापसी, लेकिन लंबाई और हिंसा बनी कमजोर
GT vs CSK: गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया
IND vs AUS 3rd ODI Highlights: भारत ने आख़िरी वनडे में दिखाया दम, रोहित-विराट की धमाकेदार बल्लेबाज़ी से नौ विकेट से जीत
जवानों को दुल्हन नहीं मिल रही, जानें शरद पवार ने क्यों दिया यह बयान? BJP पर भी साधा निशाना
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might Also Like

नासिक में दर्दनाक सड़क हादसा: 7 लोगों की मौत, सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

July 17, 2025

भारतीय महिला टीम ने New Zealand पर दर्ज की अहम जीत, Semi-Final में पहुंची Team India

October 25, 2025
जोशीमठ - बदरीनाथ यात्रा
National

Badrinath Yatra 2023: क्या जोशीमठ मार्ग ही होगा बदरीनाथ यात्रा के लिए इकलौता विकल्प?

January 24, 2023

AQI Protest: जंतर मंतर पर प्रदूषण के खिलाफ़ उठी जनता की बुलंद आवाज़

December 4, 2025

Categories

  • Sports
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • World
  • Crime
  • Finance
  • Technology
  • Event
  • Weather
News DIggy Logo
News Diggy deliver breaking news, in-depth ground reports, unbiased public reviews, engaging viral content, and insightful podcasts.

Quick Links

  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition

Shows/Campaign

  • POV
  • Anchor for a day
  • Fellowship

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
© 2020 News Diggy All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?