News DiggyNews DiggyNews Diggy
Font ResizerAa
  • National
  • World
  • Politics
  • Election
  • Sports
  • Entertainment
  • Economy
  • Finance
  • Crime
  • Technology
  • Weather
  • Health
  • Event
Reading: Guna में किसान की थार से कुचलकर हत्या, आरोपी BJP नेता पर हत्या का केस दर्ज
Share
Font ResizerAa
News DiggyNews Diggy
Search
  • National
  • World
  • Politics
  • Election
  • Sports
  • Entertainment
  • Economy
  • Finance
  • Crime
  • Technology
  • Weather
  • Health
  • Event
Follow US
News Diggy > Blog > Crime > Guna में किसान की थार से कुचलकर हत्या, आरोपी BJP नेता पर हत्या का केस दर्ज
Crime

Guna में किसान की थार से कुचलकर हत्या, आरोपी BJP नेता पर हत्या का केस दर्ज

Ayush Soni
Last updated: October 27, 2025 6:17 pm
Ayush Soni - Content Writer
Published October 27, 2025
Share
SHARE

मध्य प्रदेश के गुना(Guna) जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि एक बीजेपी नेता ने अपनी थार गाड़ी से एक किसान को कुचलकर हत्या कर दी। मृतक किसान की पहचान रामस्वरूप धाकड़ के रूप में हुई है। यह घटना गणेशपुरा गांव की बताई जा रही है, जहां अब भय और तनाव का माहौल है।

Contents
पहले पीटा, फिर थार से रौंदा गया किसानपीड़िता के भाई रामकुमार धाकड़ ने क्या बताया?गांव में आतंक का प्रतीक बना बीजेपी नेता महेंद्र नागरGuna: 14 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज, गिरफ्तारी की तलाश जारीकांग्रेस का हमला – ‘बीजेपी राज में आतंक और अपराध बढ़े’गांव में तनाव, न्याय की मांग

पहले पीटा, फिर थार से रौंदा गया किसान

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसान रामस्वरूप धाकड़ अपनी पत्नी के साथ खेत पर काम कर रहे थे, तभी बीजेपी नेता महेंद्र नागर अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और हमला कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महेंद्र नागर ने पहले किसान को बेरहमी से पीटा, और फिर थार गाड़ी से कुचल दिया। घटना के दौरान जब किसान की बेटियां अपने पिता को बचाने पहुंचीं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी अमानवीय व्यवहार किया।

पीड़िता के भाई रामकुमार धाकड़ ने क्या बताया?

“उन्होंने दोनों लड़कियों के कपड़े फाड़ दिए और करीब 20 लोग हवा में गोलियां चला रहे थे। पूरा परिवार डर के साए में था। लगभग एक घंटे तक मारपीट चलती रही।”

घायल किसान को लगभग एक घंटे तक अस्पताल नहीं ले जाने दिया गया, क्योंकि आरोपी बंदूक की नोक पर उसे कब्जे में रखे हुए थे। जब अंततः रामस्वरूप को जिला अस्पताल ले जाया गया, तो इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

गांव में आतंक का प्रतीक बना बीजेपी नेता महेंद्र नागर

गांव के लोगों ने बताया कि महेंद्र नागर का नाम गणेशपुरा में आतंक का पर्याय बन चुका है। ग्रामीणों के अनुसार, नागर छोटे किसानों को धमकाकर उनकी ज़मीन हड़पता था। पिछले कुछ वर्षों में करीब 25 किसान अपनी ज़मीन औने-पौने दामों में बेचकर गांव छोड़ चुके हैं। बताया जा रहा है कि रामस्वरूप धाकड़ ने नागर की इस गुंडागर्दी का विरोध किया, जिसके बाद उनकी हत्या कर दी गई। विडंबना यह है कि महेंद्र नागर बीजेपी किसान मोर्चा से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

Guna: 14 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज, गिरफ्तारी की तलाश जारी

पुलिस ने महेंद्र नागर, उनकी तीन महिला रिश्तेदारों और अन्य कुल 14 आरोपियों के खिलाफ हत्या, बलात्कार की कोशिश और धमकाने के मामले में FIR दर्ज की है। फतेहगढ़ थाना प्रभारी जयनारायण शर्मा ने बताया-

“पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।”

गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और तनावपूर्ण माहौल के बीच शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

कांग्रेस का हमला – ‘बीजेपी राज में आतंक और अपराध बढ़े’

घटना पर कांग्रेस विधायक ऋषि अग्रवाल (बम्होरी) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि —

“मोहन यादव सरकार में बीजेपी नेताओं का आतंक लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश में हिंसा, लूटपाट और बलात्कार की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। मुख्यमंत्री खुद गृह मंत्री भी हैं, लेकिन कानून-व्यवस्था पूरी तरह विफल है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस पर सत्ता में बैठे नेताओं का दबाव है और इसलिए आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। अग्रवाल ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय व मुआवज़ा देने की मांग की है।

गांव में तनाव, न्याय की मांग

घटना के बाद गणेशपुरा और आसपास के गांवों में गुस्सा और गहरा आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।मृतक किसान रामस्वरूप धाकड़ के परिवार ने कहा —

“हमारे पिता को ज़मीन बचाने की सज़ा दी गई है। अब हमें बस न्याय चाहिए।”

You Might Also Like

होशियारपुर में ‘डेरा’ के सीसीटीवी फुटेज में नजर आया अमृतपाल का करीबी पपलप्रीत

कौन है Vaishnavi Sharma? मध्य प्रदेश की 20 वर्षीय स्पिनर जो भारतीय क्रिकेट में मचा रही हैं धूम

कक्षा पहली के छात्र ने टीचर को मारी गोली, टीचर की हालत गंभीर और छात्र पुलिस कि हिरासत में

बेटी की उड़ान से डर गया बाप, पीठ पर मार दीं चार गोलियां”- राधिका यादव मर्डर केस में सच्चाई की तलाश

हम भारतीय हैं, पाकिस्तानी नहीं: AAP पार्षद कुलदीप कुमार का भाजपा को करारा जवाब

TAGGED:bjpcrimeGunaMadhya PradeshThar
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp
Share
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
TwitchFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
- Advertisement -
Ad imageAd image
Popular News

दिल्ली ने ओला, उबर और रैपिडो बाइक टैक्सियों पर लगाया प्रतिबंध, पर चालकों को इसकी कोई जानकारी नहीं

newsdiggy
newsdiggy
February 22, 2023
भारत जोड़ों यात्रा: कन्याकुमारी में आखिर कितना है उत्साह?
रूस ने जमकर की भारत की तारीफ, UNSC में स्थायी सदस्यता का फिर किया समर्थन।
Naxalites का सरकार को पत्र: 2026 तक सामूहिक आत्मसमर्पण पर विचार
Shehzada Movie: कार्तिक और कृति की शहजादा हुई रीलीज
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might Also Like

तमिलनाडु Tamilnadu road accident
Crime

तमिलनाडु बस, लॉरी और कार कि आपस में हुई टक्कर,एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

January 3, 2023
श्रद्धा - Shraddha Murder case delhi news
Crime

Shraddha Murder Case: आफताब ने लिव-इन पार्टनर श्रद्धा के शरीर के किए 35 टुकड़े, दिल्ली में जगह-जगह टुकड़े फेंके

November 16, 2022

दिल्ली MCD: आप नेता अंकुश नारंग ने कर्मचारियों और स्वास्थ्य संकट पर साधा निशाना

July 25, 2025

Delhi Girl Murder Case: देश की राजधानी या हत्याओं की राजधानी मे फिर से श्रद्धा कांड जैसा मामला सामने आया

February 15, 2023

Categories

  • Sports
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • World
  • Crime
  • Finance
  • Technology
  • Event
  • Weather
News DIggy Logo
News Diggy deliver breaking news, in-depth ground reports, unbiased public reviews, engaging viral content, and insightful podcasts.

Quick Links

  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition

Shows/Campaign

  • POV
  • Anchor for a day
  • Fellowship

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
© 2020 News Diggy All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?