News DiggyNews DiggyNews Diggy
Font ResizerAa
  • National
  • World
  • Politics
  • Election
  • Sports
  • Entertainment
  • Economy
  • Finance
  • Crime
  • Technology
  • Weather
  • Health
  • Event
Reading: Delhi Artificial Rain: दिल्ली में कृत्रिम बारिश का प्रयास नाकाम: करोड़ों का खर्च, फिर भी नहीं बरसे बादल
Share
Font ResizerAa
News DiggyNews Diggy
Search
  • National
  • World
  • Politics
  • Election
  • Sports
  • Entertainment
  • Economy
  • Finance
  • Crime
  • Technology
  • Weather
  • Health
  • Event
Follow US
News Diggy > Blog > Weather > Delhi Artificial Rain: दिल्ली में कृत्रिम बारिश का प्रयास नाकाम: करोड़ों का खर्च, फिर भी नहीं बरसे बादल
Weather

Delhi Artificial Rain: दिल्ली में कृत्रिम बारिश का प्रयास नाकाम: करोड़ों का खर्च, फिर भी नहीं बरसे बादल

Ayush Soni
Last updated: October 31, 2025 1:20 am
Ayush Soni - Content Writer
Published October 30, 2025
Share
SHARE

राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ते प्रदूषण से राहत दिलाने के लिए की गई क्लाउड सीडिंग यानि कृत्रिम बारिश(Artificial Rain) की कोशिश बुधवार को नाकाम रही। करोड़ों रुपये खर्च कर किए गए इस प्रयोग के बावजूद शहर की हवा में सुधार नहीं हुआ और आसमान से एक बूंद भी नहीं गिरी।

Contents
बहुत खराब हवा में भी नहीं हुई बारिशकैसे हुआ क्लाउड सीडिंग का प्रयोगआईआईटी कानपुर की रिपोर्ट: नमी की कमी बनी बड़ी बाधादूसरे दिन के ट्रायल भी स्थगितइन इलाकों में हुआ था ट्रायलराजनीतिक तकरार भी शुरूप्रदूषण से अब भी बेहाल राजधानी

बहुत खराब हवा में भी नहीं हुई बारिश

बुधवार को धुंध से घिरे दिल्ली में एयर क्वॉलिटी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। ऐसे में सरकार ने आईआईटी कानपुर की मदद से कृत्रिम बारिश(Artificial Rain) का ट्रायल किया, लेकिन यह प्रयोग बारिश कराने में असफल रहा। दिल्ली सरकार की ओर से इस प्रोजेक्ट में ₹1 करोड़ से अधिक की लागत आई, जबकि आईआईटी कानपुर के निदेशक मनिंद्र अग्रवाल ने बताया कि सिर्फ मंगलवार को हुई क्लाउड सीडिंग प्रक्रिया पर ही करीब ₹60 लाख का खर्च आया।

कैसे हुआ क्लाउड सीडिंग का प्रयोग

मंगलवार को आईआईटी कानपुर द्वारा संचालित एक सिंगल-प्रोपेलर विमान ने उत्तर-पश्चिम दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों के ऊपर उड़ान भरी। विमान ने सिल्वर आयोडाइड फ्लेयर्स दागे ताकि कृत्रिम बारिश(Artificial Rain) हो सके। हालांकि, बादलों में नमी की कमी (सिर्फ 10-15%) होने की वजह से बारिश नहीं हो पाई। मौसम विभाग के अनुसार, पूरे एनसीआर में सिर्फ 0.1 मिमी बारिश नोएडा में दर्ज की गई।

आईआईटी कानपुर की रिपोर्ट: नमी की कमी बनी बड़ी बाधा

आईआईटी कानपुर की टीम ने बताया कि क्लाउड सीडिंग यानि कि कृत्रिम बारिश(Artificial Rain) के दौरान 14 फ्लेयर्स बादलों में छोड़े गए, लेकिन नमी बेहद कम थी।

निदेशक मनिंद्र अग्रवाल ने कहा,

“प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए क्लाउड सीडिंग यानि कि कृत्रिम बारिश(Artificial Rain) का यह पहला प्रयास था। संदर्भ के लिए कोई पिछला डेटा नहीं था, लेकिन इस प्रयोग से हमें महत्वपूर्ण वैज्ञानिक जानकारी मिली है। बेहतर नमी होने पर नतीजे काफी अच्छे हो सकते हैं।”

उन्होंने यह भी बताया कि कानपुर से विमान उड़ाने की वजह से खर्च बढ़ा, इसलिए अब दिल्ली-एनसीआर के पास विमान तैनात करने के विकल्प तलाशे जा रहे हैं ताकि आगे के ट्रायल्स कम खर्च में किए जा सकें।

दूसरे दिन के ट्रायल भी स्थगित

29 अक्टूबर को दो और ट्रायल की योजना थी, लेकिन मौसम की स्थिति ठीक न होने के कारण इन्हें अस्थायी रूप से टाल दिया गया। अग्रवाल ने साफ किया कि कृत्रिम बारिश स्थायी समाधान नहीं है और प्रदूषण को जड़ से खत्म करने के लिए स्रोतों पर काम करने की जरूरत है।

इन इलाकों में हुआ था ट्रायल

ट्रायल के दौरान विमान ने खेकड़ा, बुराड़ी, करोल बाग, मयूर विहार, सादकपुर, भोजपुर और आसपास के इलाकों में उड़ान भरी। इन जगहों पर बारिश की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।

राजनीतिक तकरार भी शुरू

जहां दिल्ली सरकार ने इस प्रयोग को “सफल कोशिश” बताया, वहीं विपक्षी नेताओं ने इसे ‘फर्जीवाड़ा’ करार दिया। AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने वीडियो जारी कर कहा,

“4:30 बज चुके हैं, बारिश नहीं है। इन्होंने सोचा होगा देवता इंद्र करेंगे वर्षा, सरकार दिखाएगी खर्चा!”

प्रदूषण से अब भी बेहाल राजधानी

दिवाली के बाद से लगातार बढ़ते प्रदूषण के बीच दिल्ली की हवा अभी भी “बेहद खराब (Severe)” श्रेणी में है। विशेषज्ञों का कहना है कि बिना पर्याप्त नमी के क्लाउड सीडिंग यानि कि कृत्रिम बारिश(Artificial Rain) से बारिश कराना लगभग असंभव था। सरकार और आईआईटी कानपुर अब इस डेटा के आधार पर नए ट्रायल्स की योजना बना रहे हैं। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक प्रदूषण के मूल स्रोतों — वाहनों, निर्माण धूल, और पराली जलाने — पर सख्ती नहीं होगी, तब तक हवा में सुधार मुश्किल रहेगा।

You Might Also Like

Weather forecast: पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड, अगले दो दिनों तक रहेगा घना कोहरा; येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Cyclone Mandous: आज रात इन राज्‍यों से गुजरेगा चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’, चेन्‍नई में NDRF टीम तैयार

AQI Protest: जंतर मंतर पर प्रदूषण के खिलाफ़ उठी जनता की बुलंद आवाज़

Delhi Pollution Protest: हवा “गंभीर”, प्रदर्शन हिंसक, पेपर स्प्रे और गिरफ्तारी से शहर में तनाव

जनता पर चालान, सरकार पर रहम! दिल्ली में PUC नियमों की खुली पोल

TAGGED:Artificial RaindelhiDelhi Artificial RainDelhi NewsDelhi RainRekha Gupta
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp
Share
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
TwitchFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
- Advertisement -
Ad imageAd image
Popular News

Under-23 World Wrestling Championships: Sujeet Kalkal ने जीता गोल्ड, भारत को टूर्नामेंट का पहला स्वर्ण पदक

newsdiggy
newsdiggy
October 29, 2025
दिल्ली में 16 साल की बलात्कार पीड़िता ने रेपिस्ट की मां पर करी फायरिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार
RR vs GT IPL 2023: गुजरात टाइटंस ने एक तरफा मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 9 विकेट से हरा दिया
MI vs PBKS IPL 2023: पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को रोमांचक मुकाबले में 13 रनों से हरा दिया
“मुझे भी दुख है!’ ‘हेरा फेरी 3’ अक्षय कुमार की हेरा फेरी 3 नहीं करने पर तोड़ी चुप्पी
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might Also Like

हम भारतीय हैं, पाकिस्तानी नहीं: AAP पार्षद कुलदीप कुमार का भाजपा को करारा जवाब

August 11, 2025

रक्षाबंधन 2025: बाजारों में मंदी, ऑनलाइन शॉपिंग का बढ़ता प्रभाव

August 12, 2025

जनमाष्टमी 2025: दिल्ली इस्कॉन मंदिर में भक्ति और उत्साह का अनोखा संगम

August 25, 2025

शालीमार बाग़ के जैन मंदिर में टूटा प्रवेश द्वार: सीएम रेखा गुप्ता के हस्तक्षेप से हुआ समाधान

July 22, 2025

Categories

  • Sports
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • World
  • Crime
  • Finance
  • Technology
  • Event
  • Weather
News DIggy Logo
News Diggy deliver breaking news, in-depth ground reports, unbiased public reviews, engaging viral content, and insightful podcasts.

Quick Links

  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition

Shows/Campaign

  • POV
  • Anchor for a day
  • Fellowship

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
© 2020 News Diggy All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?