News DiggyNews DiggyNews Diggy
Font ResizerAa
  • National
  • World
  • Politics
  • Election
  • Sports
  • Entertainment
  • Economy
  • Finance
  • Crime
  • Technology
  • Weather
  • Health
  • Event
Reading: Bigg Boss 19 में मचा बवाल: पूरे घर का राशन आधा, नौ कंटेस्टेंट नॉमिनेट – Kunika और Mridul के बीच जमकर बहस
Share
Font ResizerAa
News DiggyNews Diggy
Search
  • National
  • World
  • Politics
  • Election
  • Sports
  • Entertainment
  • Economy
  • Finance
  • Crime
  • Technology
  • Weather
  • Health
  • Event
Follow US
News Diggy > Blog > Entertainment > Bigg Boss 19 में मचा बवाल: पूरे घर का राशन आधा, नौ कंटेस्टेंट नॉमिनेट – Kunika और Mridul के बीच जमकर बहस
Entertainment

Bigg Boss 19 में मचा बवाल: पूरे घर का राशन आधा, नौ कंटेस्टेंट नॉमिनेट – Kunika और Mridul के बीच जमकर बहस

Ayush Soni
Last updated: November 1, 2025 4:06 pm
Ayush Soni - Content Writer
Published October 31, 2025
Share
SHARE

रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss) का यह हफ्ता बाकी हफ्तों से कहीं ज्यादा ड्रामा और टेंशन से भरा रहा। घर में ऐसा माहौल बन गया है कि हर कोई किसी न किसी से नाराज दिख रहा है। इस हफ्ते की शुरुआत में ही बिग बॉस ने बड़ा फैसला लेते हुए अभिषेक बजाज और अशनूर कौर की गलती की सजा पूरे घर को दे दी।

Contents
Bigg Boss: घर में शुरू हुआ घमासानफरहाना-अशनूर भिड़ीं, प्रणित से धक्का-मुक्कीकुनिका का ‘थाली-बर्तन’ प्रदर्शनBigg Boss: किचन में भी जंग

दरअसल, बिग बॉस(Bigg Boss) ने दोनों को स्विमिंग पूल में फुसफुसाकर बातें करने पर चेतावनी दी थी, लेकिन उन्होंने नियमों का उल्लंघन जारी रखा। जब घरवालों ने इन दोनों को नॉमिनेट करने से इनकार किया, तो बिग बॉस ने अभिषेक, अशनूर और कैप्टन मृदुल को छोड़कर बाकी नौ कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट कर दिया। इतना ही नहीं, सजा के तौर पर घर का राशन 50 प्रतिशत कम कर दिया गया।

Bigg Boss: घर में शुरू हुआ घमासान

बिग बॉस(Bigg Boss) के इस फैसले के बाद घर का माहौल और भी गरम हो गया। कुनिका सदानंद और नीलम गिरी ने खाना बनाने से साफ इनकार कर दिया। कुनिका ने मृदुल को चेतावनी दी कि वो उन्हें चार दिन में “नाकों चने चबवा देंगी।” मृदुल ने खुद रोटियां बेलनी शुरू कीं, वहीं अशनूर और प्रणित ने उनका साथ दिया।

इस दौरान अभिषेक के एक कमेंट पर कुनिका भड़क गईं और बोलीं, “मैं तुम्हारी दादी नहीं, परदादी हूं।” घर में यह बात सुनकर सब हंस पड़े, लेकिन माहौल और भी तंज भरा हो गया। अभिषेक ने गाना गाया – “दादी अम्मा घर से बाहर जाओ न”, जिस पर कुनिका भड़क गईं और उनकी मिमिक्री करने लगीं।

फरहाना-अशनूर भिड़ीं, प्रणित से धक्का-मुक्की

Bigg Boss: गर्म माहौल में फरहाना और अशनूर के बीच भी तीखी बहस हुई। फरहाना ने अशनूर को “घटिया” कहते हुए कहा कि “तुम 10 साल के बच्चे से भी बदतर हो।” इसी दौरान प्रणित के वहां से गुजरने पर फरहाना ने उन्हें धक्का दे दिया, जिस पर प्रणित भड़क उठे और बोले, “मुझे मत छुओ।” इस झगड़े से घर में फिर हलचल मच गई।

कुनिका का ‘थाली-बर्तन’ प्रदर्शन

अगले दिन कुनिका ने पूरे घर को हिला दिया। वह पैन और चम्मच लेकर पूरे घर में बर्तन बजाने लगीं और बोलीं, “सुनो-सुनो, नौ बेगुनाहों को सजा दी गई है, दो गुनहगारों और एक कमजोर लीडर की वजह से!”

घरवालों में कुछ परेशान हुए, तो कुछ को उनका यह ड्रामा मजेदार लगा। अभिषेक ने सीटी बजाई, नीलम और तान्या डांस करने लगीं, जबकि फरहाना ने ताना मारा, “कुछ भी करेगी ये अटेंशन पाने के लिए।”

Bigg Boss: किचन में भी जंग

राशन कम होने और काम के बंटवारे पर भी घरवाले भिड़ गए। कुनिका और उनका ग्रुप काम से मना कर बैठ गया, तो मृदुल ने खुद आटा गूंथना शुरू कर दिया। जब अशनूर ने पोहा बनाया, तो कुनिका ने कहा, “इसमें नींबू नहीं है।” इस पर अभिषेक बोले, “जो बना है, वही मिलेगा।” कुनिका ने चेतावनी दी कि सीनियर सिटिजन से उलझना भारी पड़ेगा।

फिर वो किचन से बर्तन लेकर पूरे घर में बजाने लगीं और माहौल को पूरी तरह शोर-शराबे में बदल दिया। बिग बॉस के इस सख्त फैसले से जहां घर के अंदर गुटबाजी बढ़ गई है, वहीं बाहर दर्शक इस ड्रामे का खूब मजा ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर #BiggBoss19 और #KunikaVsAbhishek ट्रेंड कर रहे हैं।

You Might Also Like

ब्रह्मास्त्र ने सिनेमा में करी शिरकत, एस्ट्रावर्स का आगाज

Thamma Box Office Collection: असरानी को अंतिम विदाई, दिवाली में रोशन हुई मायानगरी

सुपरस्टार जीत अपनी फिल्म ‘मानुष’ में ‘बरसे रे’ के साथ लेकर आए बारिश गीत

“लिखते समय ही यह मेरे दिमाग में फिल्म की तरह चल रही थी” – सौरभ शुक्ला

Papa Meri Jaan: फिल्म एनिमल का नया गाना “पापा मेरी जान” हुआ रिलीज़

TAGGED:Bigg BossBigg Boss 19KunikaMridulSalman Khan
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp
Share
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
TwitchFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
- Advertisement -
Ad imageAd image
Popular News

France में ‘Block Everything’ Protest 2025: क्या हैं मुख्य कारण?

newsdiggy
newsdiggy
September 10, 2025
Red Fort Blast: तैयारी से आतंकी हमला – तीन घंटे पार्किंग, IED, डॉक्टर संदिग्ध और पूरा पर्दाफाश
चुनाव आयोग ने निकाला 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के लिए वोट फ्रॉम होम का विकल्प
महारानी एलिजाबेथ 96 साल की उम्र में निधन हो गया
मजनूं का टीला: दिल्ली का छोटा कोरिया, टिब्बतन और कोरियन संस्कृति का अनोखा संगम
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might Also Like

Elvish Yadav और Fazilpuria पर ED की बड़ी कार्रवाई: मनी लॉन्ड्रिंग केस में चार्जशीट दाखिल

October 16, 2025

दिल्ली में हुआ विद्या मालवडे एवं सचिन गुप्ता कि फिल्म ‘महामृत्युंजय’ का प्रमोशन

September 15, 2023

सैयारा मूवी रिव्यू 2025: आहान पांडे की डेब्यू फिल्म का इमोशनल सफर

July 19, 2025

Pathaan: किंग खान शाहरुख की मूवी पठान 1000 करोड़ के क्लब मे हुई शामिल,बाहुबली और दंगल जैसी फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड्स

February 23, 2023

Categories

  • Sports
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • World
  • Crime
  • Finance
  • Technology
  • Event
  • Weather
News DIggy Logo
News Diggy deliver breaking news, in-depth ground reports, unbiased public reviews, engaging viral content, and insightful podcasts.

Quick Links

  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition

Shows/Campaign

  • POV
  • Anchor for a day
  • Fellowship

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
© 2020 News Diggy All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?