News DiggyNews DiggyNews Diggy
Font ResizerAa
  • National
  • World
  • Politics
  • Election
  • Sports
  • Entertainment
  • Economy
  • Finance
  • Crime
  • Technology
  • Weather
  • Health
  • Event
Reading: Jemimah Rodrigues की शतकीय पारी ने भारत को ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में पहुँचा
Share
Font ResizerAa
News DiggyNews Diggy
Search
  • National
  • World
  • Politics
  • Election
  • Sports
  • Entertainment
  • Economy
  • Finance
  • Crime
  • Technology
  • Weather
  • Health
  • Event
Follow US
News Diggy > Blog > Sports > Jemimah Rodrigues की शतकीय पारी ने भारत को ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में पहुँचा
Sports

Jemimah Rodrigues की शतकीय पारी ने भारत को ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में पहुँचा

Ayush Soni
Last updated: November 24, 2025 4:08 pm
Ayush Soni - Content Writer
Published October 31, 2025
Share
SHARE

Jemimah Rodrigues: आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 30 अक्टूबर को नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के बीच खेला गया। हाई स्कोरिंग मुकाबले में भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकेट से जीत हासिल की और फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

Contents
जीत के बाद Jemimah Rodrigues हुई भावुकजेमिमाह रोड्रिग्स(Jemimah Rodrigues) की पारी और टीम की जीतऑस्ट्रेलिया की बादशाहत को झटकारिकॉर्ड तोड़ मैचभारत की उम्मीदें अब फाइनल में

मैच की हीरो रही तीसरे क्रम की अनुभवी बल्लेबाज जेमिमाह रोड्रिग्स(Jemimah Rodrigues)। उन्होंने पारी का आगाज करते हुए 127 नाबाद रन बनाए। यह पारी उन्होंने सिर्फ 134 गेंदों में खेली और 94.77 की स्ट्राइक रेट से 14 चौकों की मदद से टीम को जीत दिलाई। उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी चुना गया।

जीत के बाद Jemimah Rodrigues हुई भावुक

Jemmimah Rodrigues
जेमिमा रोड्रिग्स मैच के बाद भावुक हुई

जेमिमाह रोड्रिग्स(Jemimah Rodrigues) अपनी इस जीत के बाद भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं और मैदान पर रो पड़ीं। अवॉर्ड लेते समय भी उनकी आंखों में आंसू थे। उन्होंने इस पारी का श्रेय ईश्वर को दिया और कहा कि उनके माता-पिता और समर्थकों की मदद के बिना यह संभव नहीं था। जेमिमाह ने कहा,

“कुछ दिन पहले मुझे पता चला कि मैं नंबर तीन पर बल्लेबाजी करूंगी। पिछली बार मुझे वर्ल्ड कप में मौका नहीं मिला था, लेकिन इस बार मुझे यह मौका मिला। मानसिक रूप से मैं परेशान थी, लेकिन ईश्वर की मदद और समर्थन से यह संभव हुआ।”

जेमिमाह रोड्रिग्स(Jemimah Rodrigues) की पारी और टीम की जीत

Jemmimah Rodrigues
जेमिमा रोड्रिग्स बैटिंग करती हुई

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 338 रन का बड़ा स्कोर बनाया। बहुतों को लगा कि भारत के लिए यह लक्ष्य पीछा करना मुश्किल होगा। लेकिन जेमिमाह रोड्रिग्स(Jemimah Rodrigues) ने मैदान पर हिम्मत, धैर्य और शानदार तकनीक दिखाई। कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ उनकी साझेदारी ने टीम को मजबूती दी और मैच को भारत के पक्ष में मोड़ दिया।

विशेषज्ञों का कहना है कि जेमिमाह रोड्रिग्स(Jemimah Rodrigues) की यह पारी महिला वनडे क्रिकेट में सबसे यादगार चेज़ में से एक होगी। उनकी यह उपलब्धि भारतीय महिला क्रिकेट के लिए गर्व और प्रेरणा का पल है।

ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत को झटका

Jemmimah Rodrigues
टीम इंडिया के खिलाड़ी मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी से हाथ मिलते हुए

ऑस्ट्रेलिया, जिसने 2017 के बाद किसी वर्ल्ड कप मैच में हार नहीं देखी थी, भारत के सामने घुटने टेक गई। उनका 15 मैचों का जीत का सिलसिला यहीं खत्म हुआ। दिलचस्प बात यह है कि पिछली बार भी भारत ने ही उन्हें सेमीफाइनल में हराया था।

महिला वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया अब तक 6 बार खेल चुकी है, और सिर्फ भारत ने उसे दो बार हराया है (2017 और 2025)। भारत अब तीसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा है।

रिकॉर्ड तोड़ मैच

Jemmimah Rodrigues
टीम इंडिया के खिलाड़ी मैच जीतने के बाद जश्न

• भारत ने यह 339/5 रन बनाकर महिला वनडे इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा रन चेज़ रिकॉर्ड किया।

• यह मैच महिला वनडे इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा मैच एग्रीगेट भी बन गया, दोनों टीमों ने मिलकर 679 रन बनाए।

भारत की उम्मीदें अब फाइनल में

भारत की यह तीसरी वर्ल्ड कप फाइनल एंट्री है। पहले दो बार (2005 और 2017) टीम उपविजेता रही थी। इस बार जेमिमाह, हरमनप्रीत और स्मृति मंधाना की नई तिकड़ी के दम पर उम्मीद है कि भारत पहली बार महिला वनडे विश्व कप का खिताब जीत सके।

फाइनल में भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। भारत की इस जीत के साथ तय हो गया है कि वर्ल्ड कप 2025 का नया चैंपियन मिलेगा। पूरा देश इस सुनहरे पल का इंतजार कर रहा है और भारतीय महिला टीम से ऐतिहासिक जीत की उम्मीद लगाए बैठा है।

You Might Also Like

Kashmir में क्रिकेट लीग बना घोटाला! Chris Gayle समेत 70 खिलाड़ी फंसे, आयोजक रातों-रात भागे

Ind Vs Aus:- तीन मैचों की सीरीज में 2-1 भारत ने हराया

India vs bangladesh ODI: रोहित शर्मा ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा, कितनी खतरनाक है चोट? जानिए कप्तान ने क्या कहा

Asia Cup 2022: श्रीलंकाई शेरों ने खिताब पर किया कब्जा

Hockey Men’s World Cup 2023: ओडिशा कर रहा है हॉकी विश्व कप 2023 की मेजबानी, भारत ने की सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम की समाप्ति

TAGGED:AustraliaCWC 2025Jemmimah RodriguesTeam IndiaWC 2025Women's ODI WCWomen's World Cup
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp
Share
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
TwitchFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
- Advertisement -
Ad imageAd image
Popular News

RR vs CSK IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स ने डबल हेडर मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 32 रनों से हरा दिया

newsdiggy
newsdiggy
April 28, 2023
The long-awaited commitment to constructing the Ram Mandir is now coming to an end
सलमान रुश्दी पर जानलेवा हमला, निशाने पर लेखक
महाराष्ट्र में किसान आत्महत्या का संकट गहराया, 3 महीने में 767 मौतें
BAN vs IND: वनडे में कौन है किस पर भारी, भारत या बांग्लादेश, भारतीय टीम बांग्लादेश दौरे पर
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might Also Like

PBKS vs RCB IPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब किंग्स को 24 रनों से हराया

April 21, 2023

DC vs GT IPL 2023: साई सुदर्शन के शानदार प्रदर्शन से गुजरात ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया

April 5, 2023

CSK vs SRH IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया

April 22, 2023

Rohit Sharma बने दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज़, 38 की उम्र में Sachin Tendulkar का रिकॉर्ड तोड़ा !

October 29, 2025

Categories

  • Sports
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • World
  • Crime
  • Finance
  • Technology
  • Event
  • Weather
News DIggy Logo
News Diggy deliver breaking news, in-depth ground reports, unbiased public reviews, engaging viral content, and insightful podcasts.

Quick Links

  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition

Shows/Campaign

  • POV
  • Anchor for a day
  • Fellowship

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
© 2020 News Diggy All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?