News DiggyNews DiggyNews Diggy
Font ResizerAa
  • National
  • World
  • Politics
  • Election
  • Sports
  • Entertainment
  • Economy
  • Finance
  • Crime
  • Technology
  • Weather
  • Health
  • Event
Reading: IND vs SA Final: भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, पहली बार World Cup जीतकर लहराया तिरंगा! 
Share
Font ResizerAa
News DiggyNews Diggy
Search
  • National
  • World
  • Politics
  • Election
  • Sports
  • Entertainment
  • Economy
  • Finance
  • Crime
  • Technology
  • Weather
  • Health
  • Event
Follow US
News Diggy > Blog > Sports > IND vs SA Final: भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, पहली बार World Cup जीतकर लहराया तिरंगा! 
Sports

IND vs SA Final: भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, पहली बार World Cup जीतकर लहराया तिरंगा! 

Ayush Soni
Last updated: November 4, 2025 4:17 pm
Ayush Soni - Content Writer
Published November 4, 2025
Share
SHARE

IND vs SA: भारत की महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप के इतिहास में नया अध्याय लिख दिया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में साउथ अफ्रीका को मात देकर अपना पहला वनडे वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। यह जीत न सिर्फ मैदान पर बल्कि हर भारतीय के दिल में एक गर्व का पल बन गई है।

Contents
IND vs SA: तीसरे प्रयास में सफलतापहले बल्लेबाजी कर भारत ने बनाया विशाल स्कोरशेफाली और दीप्ति का कमाल52 साल का इंतज़ार खत्म

IND vs SA: तीसरे प्रयास में सफलता

दो बार वर्ल्ड कप फाइनल में हार झेलने के बाद आखिरकार तीसरे प्रयास में भारत ने वो कर दिखाया जिसकी उम्मीद हर क्रिकेटप्रेमी कर रहा था। हरमनप्रीत की कप्तानी में टीम ने 52 साल के टूर्नामेंट इतिहास में पहली बार ट्रॉफी जीती।

पहले बल्लेबाजी कर भारत ने बनाया विशाल स्कोर

बारिश के कारण दो घंटे देरी से शुरू हुए फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 298 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इस पारी की सबसे बड़ी नायिका रहीं शेफाली वर्मा, जिन्होंने अपने करियर की सबसे शानदार पारी खेलते हुए 87 रन बनाए। उनके साथ स्मृति मंधाना (45 रन) ने पहले विकेट के लिए 104 रन जोड़कर भारत को मजबूत शुरुआत दी।

ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (54 रन) ने भी अहम योगदान दिया और भारतीय पारी को मजबूती दी। साउथ अफ्रीका की ओर से आयाबोंगा खाका (3/58) ने सबसे सफल गेंदबाजी की। साउथ अफ्रीका की मजबूत शुरुआत, फिर भारत की शानदार वापसी

299 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम की शुरुआत दमदार रही। बिट्स और लौरा ने पहले विकेट के लिए 51 रन जोड़े। लेकिन अमनजोत कौर के सटीक थ्रो ने बिट्स की पारी का अंत किया और भारत ने मैच में वापसी की।

इसके बाद कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने शानदार शतक (101 रन) जड़ा, लेकिन उनकी पारी को दीप्ति शर्मा ने अमनजोत के हाथों कैच आउट करवा कर खत्म किया। दीप्ति ने मैच में 5 विकेट झटके और भारत की जीत पक्की कर दी।

शेफाली और दीप्ति का कमाल

टीम इंडिया की जीत में शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा दोनों ने अहम भूमिका निभाई। जहां शेफाली ने बल्ले से मैच की नींव रखी, वहीं दीप्ति ने गेंद से साउथ अफ्रीका की जीत की उम्मीदें तोड़ दीं। हरमनप्रीत कौर का कप्तानी दांव – शेफाली को गेंदबाजी देना – गेम चेंजर साबित हुआ। उन्होंने अपने ओवरों में दो बड़े विकेट झटके।

52 साल का इंतज़ार खत्म

इस जीत ने न केवल भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सपना पूरा किया, बल्कि उन तमाम लड़कियों को भी प्रेरणा दी जो क्रिकेट में अपना भविष्य देख रही हैं। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में यह ट्रॉफी भारत के लिए एक ऐतिहासिक पल बन गई, जिसने साबित कर दिया कि “म्हारी छोरियाँ, अब किसी से कम नहीं!”

You Might Also Like

SRH vs KKR IPL 2023: केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 रनों से हराया

PBKS vs LSG IPL 2023: लखनऊ सुपर जिएंट्स एलएसजी ने पंजाब किंग्स को एक बड़े स्कोर में 56 रनों से हरा दिया

RR vs GT IPL 2023: गुजरात टाइटंस ने एक तरफा मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 9 विकेट से हरा दिया

RR vs LSG IPL 2023: लखनऊ सुपर जिएंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 10 रनों से हराया

Khashaba Dadasaheb Jadhav: स्वतंत्र भारत के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक पदक विजेता, जिनके आखिरी साल गरीबी में बीते

TAGGED:CWC 25IND vs SAIND vs SA FinalIndian Cricket TeamSouth Africa Cricket TeamWomen's World Cup
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp
Share
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
TwitchFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
- Advertisement -
Ad imageAd image
Popular News
PFI
National

केरल में PFI नेताओं-कार्यकर्ताओं के स्थानों पर NIA ने की सील, 58 जगहों पर चल रही है रेड

newsdiggy
newsdiggy
December 29, 2022
India China Controversy: भारत और चीन के बीच एक बार फिर सीमा विवाद बढ़ा
सुप्रीम कोर्ट ने E20 पेट्रोल याचिका खारिज की: भारत के स्वच्छ ऊर्जा मिशन को बल
अंजना ओम कश्यप का बिहार में हुआ विरोध
PBKS vs KKR 2023: पंजाब किंग्स की 7 रनों से जीत, केकेआर के लिए बारिश ने किया नुकसान
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might Also Like

गैंगस्टर अतीक अहमद और भाई अशरफ का हुआ मर्डर,लाइव टीवी में रिकॉर्ड हुई वारदात

April 17, 2023
WPL 2023 Women's premier league 2023 auction
Sports

WPL 2023: फरवरी के दूसरे हफ्ते में हो सकती है महिला IPL की नीलामी, नीलामी के लिए इन शहरों को चुना जा सकता है

February 2, 2023

Virat Kohli: क्रिकेट के एक अविस्मरणीय सफ़र की कहानी

November 6, 2025

DC vs MI IPL 2023: मुंबई इंडियन्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया

April 12, 2023

Categories

  • Sports
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • World
  • Crime
  • Finance
  • Technology
  • Event
  • Weather
News DIggy Logo
News Diggy deliver breaking news, in-depth ground reports, unbiased public reviews, engaging viral content, and insightful podcasts.

Quick Links

  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition

Shows/Campaign

  • POV
  • Anchor for a day
  • Fellowship

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
© 2020 News Diggy All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?