News DiggyNews DiggyNews Diggy
Font ResizerAa
  • National
  • World
  • Politics
  • Election
  • Sports
  • Entertainment
  • Economy
  • Finance
  • Crime
  • Technology
  • Weather
  • Health
  • Event
Reading: Kashmir में क्रिकेट लीग बना घोटाला! Chris Gayle समेत 70 खिलाड़ी फंसे, आयोजक रातों-रात भागे
Share
Font ResizerAa
News DiggyNews Diggy
Search
  • National
  • World
  • Politics
  • Election
  • Sports
  • Entertainment
  • Economy
  • Finance
  • Crime
  • Technology
  • Weather
  • Health
  • Event
Follow US
News Diggy > Blog > Sports > Kashmir में क्रिकेट लीग बना घोटाला! Chris Gayle समेत 70 खिलाड़ी फंसे, आयोजक रातों-रात भागे
Sports

Kashmir में क्रिकेट लीग बना घोटाला! Chris Gayle समेत 70 खिलाड़ी फंसे, आयोजक रातों-रात भागे

Ayush Soni
Last updated: November 4, 2025 10:57 pm
Ayush Soni - Content Writer
Published November 4, 2025
Share
SHARE

कश्मीर में चल रही इंडियन हेवन प्रीमियर लीग (IHPL T20) अब एक बड़े घोटाले में बदल गई है। वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज़ क्रिस गेल,(Chris Gayle) न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल और श्रीलंका के थिसारा परेरा जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जिस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे थे, उसके आयोजक आधी रात को श्रीनगर से फरार हो गए। खिलाड़ियों और अंपायरों को भुगतान किए बिना अचानक लीग बीच में ही छोड़ दी गई।

Contents
Chris Gayle: क्या है IHPL T20 लीग का पूरा मामला?आयोजक रातों-रात गायब!दर्शक नहीं आए, लीग डूब गईस्पोर्ट्स काउंसिल ने दी सफाईक्रिस गेल(Chrish Gayle) और बाकी खिलाड़ी सुरक्षित

Chris Gayle: क्या है IHPL T20 लीग का पूरा मामला?

‘इंडियन हेवन प्रीमियर लीग (IHPL)’ का आयोजन श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में 25 अक्टूबर 2025 से शुरू हुआ था। इसमें 8 टीमें और करीब 70 खिलाड़ी शामिल थे। लीग का फाइनल मुकाबला 8 नवंबर को होना था। खिलाड़ियों की लिस्ट में क्रिस गेल(Chris Gayle) के अलावा जेसी राइडर, थिसारा परेरा, प्रवीण कुमार और परवेज रसूल जैसे नाम शामिल थे।

जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल ने लीग को स्थानीय समर्थन दिया था। आयोजकों ने इंग्लैंड से अंपायर और टेक्निकल स्टाफ भी बुलाया था ताकि टूर्नामेंट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का रंग दिया जा सके।

आयोजक रातों-रात गायब!

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2 नवंबर की रात को अचानक आयोजक श्रीनगर छोड़कर भाग गए। उन्होंने खिलाड़ियों, अंपायरों, होटल स्टाफ और अन्य कर्मचारियों का भुगतान नहीं किया। इसके बाद कई खिलाड़ी और अधिकारी होटलों में फंसे रह गए क्योंकि उनके बिल चुकाने वाला कोई नहीं था।

एक अंग्रेज अंपायर मेलिसा जुनिपर ने बताया,

“आयोजक होटल छोड़कर भाग गए हैं। उन्होंने खिलाड़ियों और अंपायरों को पैसे नहीं दिए। हमने होटल वालों से समझौता किया ताकि खिलाड़ी सुरक्षित घर लौट सकें।”

दर्शक नहीं आए, लीग डूब गई

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन से ही स्टेडियम में दर्शकों की संख्या बेहद कम थी। टिकट सस्ते रखे गए थे, लेकिन भीड़ नहीं जुटी। बताया जा रहा है कि टिकट बिक्री से कमाई न होने और स्पॉन्सर्स की कमी के चलते आयोजक पीछे हट गए।

स्पोर्ट्स काउंसिल ने दी सफाई

जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के एक अधिकारी ने कहा,

“सरकार या काउंसिल की लीग में कोई प्रत्यक्ष भूमिका नहीं थी। हमने सिर्फ मैदान और स्थानीय सुविधा उपलब्ध कराई थी। आयोजकों की जिम्मेदारी थी कि वे सबका भुगतान करें।”

क्रिस गेल(Chrish Gayle) और बाकी खिलाड़ी सुरक्षित

घोटाले की खबर फैलते ही खिलाड़ियों ने होटल छोड़ने शुरू कर दिए। क्रिस गेल(Chris Gayle) और कुछ विदेशी खिलाड़ी शनिवार को ही श्रीनगर से निकल गए थे। बाकी खिलाड़ियों को भी उनके देश और राज्यों में वापस भेजने की व्यवस्था की जा रही है। इस घटना ने कश्मीर में आयोजित निजी स्पोर्ट्स इवेंट्स की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं। IHPL का यह घोटाला खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए निराशाजनक रहा।

You Might Also Like

पांच साल के गैप से World Cup हीरो तक: Sneh Rana की शानदार वापसी की कहानी

अहमदाबाद 2030 Commonwealth Games की मेजबानी करेगा, भारत को मिलेगा बड़ा मौका

Jemimah Rodrigues की शतकीय पारी ने भारत को ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में पहुँचा

BAN vs IND: वनडे में कौन है किस पर भारी, भारत या बांग्लादेश, भारतीय टीम बांग्लादेश दौरे पर

Telugu Blind Cricketer, Ajay Kumar Reddy Illuri received the Arjuna Award 2023 from President Droupadi Murmu

TAGGED:BCCIChris GayleCricketIndian Heaven Premier LeagueKashmirSrinagar
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp
Share
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
TwitchFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
- Advertisement -
Ad imageAd image
Popular News

शालीमार बाग़ के जैन मंदिर में टूटा प्रवेश द्वार: सीएम रेखा गुप्ता के हस्तक्षेप से हुआ समाधान

newsdiggy
newsdiggy
July 22, 2025
श्रद्धा वॉकर केस के आरोपी आफताब पूनावाला का पॉलीग्राफ टेस्ट फिर हुआ रद्द।
VB G RAM G Bill: MGNREGA की जगह आया नया ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून – जानिए पूरी जानकारी
पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह पर फेंका गया जूता, हमला करते ही फरार हुए हमलावर
15 अगस्त को झंडा फहराने से पहले किन बातों का रखे ध्यान?
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might Also Like

शरद यादव
Sports

Sharad Yadav: शरद यादव ने खुद को सांसद और मंत्री के रूप में प्रतिष्ठित किया, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

January 13, 2023
36वें राष्ट्रीय खेलों -PM Modi declares 36th National Games open ceremony
Sports

National Games: 36वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

September 30, 2022

SRH vs MI IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रनों से हराया

April 19, 2023

Syed Mushtaq Ali Trophy 2025: झारखंड ने रचा इतिहास, ईशान किशन की कप्तानी में पहली बार जीता खिताब

December 19, 2025

Categories

  • Sports
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • World
  • Crime
  • Finance
  • Technology
  • Event
  • Weather
News DIggy Logo
News Diggy deliver breaking news, in-depth ground reports, unbiased public reviews, engaging viral content, and insightful podcasts.

Quick Links

  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition

Shows/Campaign

  • POV
  • Anchor for a day
  • Fellowship

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
© 2020 News Diggy All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?