News DiggyNews DiggyNews Diggy
Font ResizerAa
  • National
  • World
  • Politics
  • Election
  • Sports
  • Entertainment
  • Economy
  • Finance
  • Crime
  • Technology
  • Weather
  • Health
  • Event
Reading: ‘पीरियड्स खत्म हों तो बताना…’, Bangladesh महिला क्रिकेटर Jahanara Alam का यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप, जांच समिति गठित
Share
Font ResizerAa
News DiggyNews Diggy
Search
  • National
  • World
  • Politics
  • Election
  • Sports
  • Entertainment
  • Economy
  • Finance
  • Crime
  • Technology
  • Weather
  • Health
  • Event
Follow US
News Diggy > Blog > Sports > ‘पीरियड्स खत्म हों तो बताना…’, Bangladesh महिला क्रिकेटर Jahanara Alam का यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप, जांच समिति गठित
Sports

‘पीरियड्स खत्म हों तो बताना…’, Bangladesh महिला क्रिकेटर Jahanara Alam का यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप, जांच समिति गठित

Ayush Soni
Last updated: November 15, 2025 11:57 am
Ayush Soni - Content Writer
Published November 12, 2025
Share
SHARE

बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान जहांआरा आलम(Jahanara Alam) ने पूर्व चीफ सेलेक्टर और टीम मैनेजर मंजरुल इस्लाम पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले के सामने आने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक जांच समिति का गठन किया है।

Contents
बयान में क्या कहा गया?जहांआरा ने क्या कहा?जहांआरा का क्रिकेट करियर

BCB ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि यह मामला बेहद संवेदनशील है और बोर्ड इसे पूरी गंभीरता से ले रहा है। बोर्ड ने जांच समिति को 15 कार्यदिवसों के भीतर अपनी रिपोर्ट और सिफारिशें सौंपने का निर्देश दिया है।

बयान में क्या कहा गया?

“बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड राष्ट्रीय महिला टीम की एक पूर्व सदस्य द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर चिंतित है। BCB अपने सभी खिलाड़ियों और कर्मचारियों के लिए एक सुरक्षित, सम्मानजनक और पेशेवर माहौल सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। आरोपों की जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।”

जहांआरा ने क्या कहा?

जहांआरा आलम

जहांआरा आलम(Jahanara Alam) ने पत्रकार रियासाद अजीम को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि टीम मैनेजर मंजरुल इस्लाम ने उनके साथ अनुचित व्यवहार किया। उनके अनुसार,

“वो बिना इजाजत मेरे कंधे पर हाथ रखते थे और कई बार निजी बातें करते थे, जिनसे मैं असहज महसूस करती थी। हाथ मिलाने के बजाय वो गले लगाने की कोशिश करते थे, भले ही आसपास टीम के सदस्य या अधिकारी मौजूद हों।”

जहांआरा आलम(Jahanara Alam) का कहना है कि उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत BCB के पूर्व निदेशक शफीउल इस्लाम नादेल और बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निजामुद्दीन चौधरी से भी की थी।

जहांआरा का क्रिकेट करियर

जहांआरा आलम(Jahanara Alam) बांग्लादेश की सबसे अनुभवी महिला क्रिकेटरों में से एक रही हैं। उन्होंने देश की ओर से 52 वनडे मैचों में 48 विकेट और 83 टी20 मुकाबलों में 60 विकेट हासिल किए हैं। वह महिला टी20 चैलेंज और फेयरब्रेक इनविटेशनल टी20 जैसे अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में हिस्सा लेने वाली एकमात्र बांग्लादेशी खिलाड़ी भी हैं।

अब सबकी नज़र इस पर है कि BCB की जांच समिति इस मामले में क्या निष्कर्ष और सिफारिशें पेश करती है क्योंकि यह मामला सिर्फ एक खिलाड़ी की नहीं, बल्कि पूरे बांग्लादेशी महिला क्रिकेट तंत्र की सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा है।

You Might Also Like

IPL Retention 2023: सभी टीमों ने जारी किए रिटेन खिलाड़ियों की सूची

रेलवे क्लर्क से क्रिकेट स्टार तक: Meghna Singh की कमाल की कहानी

PBKS vs LSG IPL 2023: लखनऊ सुपर जिएंट्स एलएसजी ने पंजाब किंग्स को एक बड़े स्कोर में 56 रनों से हरा दिया

IPL Auction 2022: किस टीम में गया कौन सा खिलाड़ी, सैम कुरेन बने सबसे महंगे प्लेयर, स्टोक्स-ब्रूक भी मालामाल

South Africa ने भारत Test Series के लिए घोषित की 15 सदस्यीय टीम, Temba Bavuma की कप्तानी में वापसी

TAGGED:Bangladesh CricketBangladesh Cricket BoardCricketerHarrasmentJahanara AlamSexually Assault
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp
Share
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
TwitchFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
- Advertisement -
Ad imageAd image
Popular News
अमेरिकी राष्ट्रपति PM Modi meet Joe Biden
World

PM Modi USA Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन जून या जुलाई में पीएम मोदी की राजकीय यात्रा की करेंगे मेजबानी

newsdiggy
newsdiggy
February 2, 2023
Congress Foundation Day: कांग्रेस ने मनाया 138वां स्थापना दिवस, पार्टी के अध्यक्ष ने फहराया झंडा
Air Taxi: इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी ने न्यूयॉर्क में अपनी पहली सफल उड़ान भरी
महाराष्ट्र की ऑर्डिनेंस फैक्टरी में धमाका, 8 की जान गई, 7 घायल
IND vs SA Test: मार्को जान्सन का कहर, भारत 201 पर ढेर – दक्षिण अफ्रीका की 288 रनों की विशाल बढ़त
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might Also Like

IND vs AUS 3rd ODI Highlights: भारत ने आख़िरी वनडे में दिखाया दम, रोहित-विराट की धमाकेदार बल्लेबाज़ी से नौ विकेट से जीत

October 25, 2025

Rohit Sharma बने दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज़, 38 की उम्र में Sachin Tendulkar का रिकॉर्ड तोड़ा !

October 29, 2025

MI vs PBKS IPL 2023: पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को रोमांचक मुकाबले में 13 रनों से हरा दिया

April 23, 2023

GT vs MI IPL 2023: गुजरात टाइटंस ने मुम्बई इंडियन्स को 55 रनों बड़े अंतर से हराया

April 26, 2023

Categories

  • Sports
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • World
  • Crime
  • Finance
  • Technology
  • Event
  • Weather
News DIggy Logo
News Diggy deliver breaking news, in-depth ground reports, unbiased public reviews, engaging viral content, and insightful podcasts.

Quick Links

  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition

Shows/Campaign

  • POV
  • Anchor for a day
  • Fellowship

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
© 2020 News Diggy All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?