News DiggyNews DiggyNews Diggy
Font ResizerAa
  • National
  • World
  • Politics
  • Election
  • Sports
  • Entertainment
  • Economy
  • Finance
  • Crime
  • Technology
  • Weather
  • Health
  • Event
Reading: राष्ट्रपति आगमन पर वृंदावन की बिजली गुल होने पर पावर कारपोरेशन का उड़ गया था ‘फ्यूज’
Share
Font ResizerAa
News DiggyNews Diggy
Search
  • National
  • World
  • Politics
  • Election
  • Sports
  • Entertainment
  • Economy
  • Finance
  • Crime
  • Technology
  • Weather
  • Health
  • Event
Follow US
News Diggy > Blog > National > राष्ट्रपति आगमन पर वृंदावन की बिजली गुल होने पर पावर कारपोरेशन का उड़ गया था ‘फ्यूज’
National

राष्ट्रपति आगमन पर वृंदावन की बिजली गुल होने पर पावर कारपोरेशन का उड़ गया था ‘फ्यूज’

Rajesh Mishra
Last updated: March 23, 2026 2:56 pm
Rajesh Mishra
Published March 23, 2026
Share
president draupadi murmu in prem mandir vrindavan
president draupadi murmu in prem mandir vrindavan
SHARE

दिल्ली में पावर सेक्टर की राष्ट्रीय स्तर की बैठक में मच गई थी खलबली

  • प्रदेश के ऊर्जा मंत्री, चेयरमैन, दक्षिणांचल के एमडी भी बैठक में कर रहे थे प्रतिभागिता
  • उच्चाधिकारियों ने मथुरा के बिजली अधिकारियों को ले लिया था रडार पर
  • जिम्मेदार अभियंता से मांगा गया स्पष्टीकरण, अपनी गर्दन बचाने को अधीनस्थ के पाले में गेंद फेंकने की तैयारी

मथुरा: गुरुवार यानी 19 मार्च की शाम को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु जब वृंदावन में इस्कॉन मंदिर में प्रवेश कर रही थीं, तभी पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। पावर कारपोरेशन का तो ‘फ्यूज’ ही उड़ गया था। उस दौरान दिल्ली में पावर सेक्टर की राष्ट्रीय बैठक चल रही थी, बैठक में प्रतिभागिता कर रहे कारपोरेशन के उच्चाधिकारियों में खलबली मच गई थी। खैर, करीब आधा घंटे बाद सप्लाई चालू हो गई थी लेकिन, इस घटना ने मथुरा के बिजली आपूर्ति सिस्टम पर सवाल खड़ा कर दिया। जिम्मेदार अभियंता से जवाब मांगा गया है। अपनी गर्दन बचाने के लिए अधीनस्थ के पाले में गेंद फेंकने की तैयारी है।

President Droupadi Murmu visits Vrindavan, performs Aarti at temples | DD News On Air

घटना के अगले दिन अधिशासी अभियंता अनिल कपिल का स्पष्टीकरण अखबारों में पढ़ने को मिला जिसमें वो सफाई दे रहे हैं कि तेज हवा और बरसात के कारण पेड़ की डाली क्षेत्रीय फीडर पर गिर गई थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए उस फीडर को अलग करते हुए सप्लाई चालू करा दी गई। ऐसे में सवाल बिजली विभाग की तैयारी का है। राष्ट्रपति के आगमन की सूचना मिलते ही समूचा प्रशासन सघन तैयारी में जुट गया था। राष्ट्रपति के आगमन-प्रस्थान वाले मार्ग दुरुस्त कर दिए गए। साफ-सफाई और रंग-रोगन करके पूरे मार्ग को चमका दिया गया। प्रशासनिक अमला दिन-रात जुटा रहा। वरिष्ठ अधिकारी निरंतर तैयारी की समीक्षा भ्रमण करके करते रहे। मगर, बिजली विभाग ने क्या किया? मौसम का पूर्वानुमान तो पहले ही हो गया था, तो बिजली विभाग ने उस क्षेत्र के फीडर को पेड की डालियों से बचाने के लिए क्या इंतजाम किए थे? देश के प्रथम नागरिक के आगमन पर भी तैयारी के नाम पर कागजी खानापूरी क्यों की गई? मथुरा पदस्थ वरिष्ठ अधिकारियों ने इस तैयारी की क्या मानीटरिंग की? इन अधिकारियों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को अंधेरे में क्यों रखा?

Vrindavan: President Droupadi Murmu - Visits Prem Mandir #Gallery - Social News XYZ

गुरुवार को जब ये घटना हुई तो पावर कारपोरेशन में खलबली मचना लाजिमी था। ऊर्जा मंत्री, चेयरमैन और दक्षिणांचल के एमडी दिल्ली बैठक में प्रतिभागिता कर रहे थे। आनन-फानन जिम्मेदार अधिकारियों को रडार पर लिया गया। कैसे भी जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति सामान्य करने की हिदायत दी गई। अभियंता ने फोन पर अपनी मौखिक सफाई भी दे दी लेकिन, अब लिखित में स्पष्टीकरण मांगा गया है। सूत्र बताते हैं कि इस मामले को उच्चाधिकारियों ने बहुत गंभीरता से लिया है और इस बेपरवाही की सजा तो जरूर मिलेगी। वो इसलिए भी कि इसी वृंदावन में बिजली सुदृढीकरण के लिए पिछले वर्ष जुलाई में ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा करोड़ों के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास कर चुके हैं। इनमें वृंदावन में जर्जर लाइनों को बदलने, भूमिगत लाइन बिछाने आदि का भी प्रविधान शामिल था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के साथ प्रेम मंदिर पहुंचीं - India TV Hindi

राष्ट्रपति का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली थी। कह रहे थे कि वैसे तो सब बढ़िया रहा लेकिन, बिजली विभाग ने एक धब्बा लगवा दिया। जब-जब भी राष्ट्रपति के इस कार्यक्रम का जिक्र होगा, तब तब बिजली विभाग की लापरवाही याद की जाएगी। मथुरा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहुत गंभीर हैं। यहां की विकास योजनाओं के लिए सरकार का खजाना हमेशा खुला रहता है। विकास और बेहतरी के लिए मथुरा तो मुख्यमंत्री की प्राथमिकता पर रहा है।

You Might Also Like

मोदी की लक्षद्वीप से आई तस्वीरों ने छेड़ी एक नई जंग

Bomb Threat: जानकारी के अनुसार मॉस्को से गोवा आ रही फ्लाइट में बम होने कि आशंका, 238 यात्रियों कि संख्या

Republic Day 2023: कर्तव्य पथ पर होगी परेड, परेड में हिस्सा लेने वाली झांकियों कि झलक आई सामने

SSC Protest: जंतर मंतर पर छात्रों और शिक्षकों का आक्रोश – “हमें नौकरी चाहिए, लाठी नहीं”

Global South Summit: भारत वर्चुअल रूप से वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर की मेजबानी करेगा, 120 देशों को आमंत्रित किया गया

TAGGED:draupadi murmumathuraMathura Accidentpresident draupadi mumruvrindavan
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp
Share
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
TwitchFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
- Advertisement -
Ad imageAd image
Popular News

LSG vs PBKS IPL 2023: पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 2 विकेट से हरा दिया

newsdiggy
newsdiggy
April 16, 2023
LSG vs CSK IPL 2023: बारिश की वजह से हुआ रद्द LSG और CSK का मैच
Congress Foundation Day: कांग्रेस ने मनाया 138वां स्थापना दिवस, पार्टी के अध्यक्ष ने फहराया झंडा
Weather forecast: पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड, अगले दो दिनों तक रहेगा घना कोहरा; येलो अलर्ट जारी किया गया है।
KKR vs SRH IPL 2023: हैरी ब्रुक ने जड़ा आईपीएल का पहला शतक
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might Also Like

Red Fort Blast: तैयारी से आतंकी हमला – तीन घंटे पार्किंग, IED, डॉक्टर संदिग्ध और पूरा पर्दाफाश

November 15, 2025

आस्था बनाम संविधान – सुप्रीम कोर्ट में BR Gavai पर जूता फेंकने की शर्मनाक घटना

October 7, 2025

Manipur Violence: मणिपुर जल रहा हैं, सरकार चुप हैं, क्यों?

May 10, 2023

Delhi Blast: लालकिला मेट्रो के पास IED त्रुटि या साजिश? डॉक्टर मॉड्यूल जांच में NIA

November 15, 2025

Categories

  • Sports
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • World
  • Crime
  • Finance
  • Technology
  • Event
  • Weather
News DIggy Logo
News Diggy deliver breaking news, in-depth ground reports, unbiased public reviews, engaging viral content, and insightful podcasts.

Quick Links

  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition

Shows/Campaign

  • POV
  • Anchor for a day
  • Fellowship

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
© 2020 News Diggy All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?