News DiggyNews DiggyNews Diggy
Font ResizerAa
  • National
  • World
  • Politics
  • Election
  • Sports
  • Entertainment
  • Economy
  • Finance
  • Crime
  • Technology
  • Weather
  • Health
  • Event
Reading: उत्तराखंड सरकार का 33 करोड़ का वेब पोर्टल थाईलैंड की कंपनी ने किया था तैयार नाम दिया सफेद हाथी।
Share
Font ResizerAa
News DiggyNews Diggy
Search
  • National
  • World
  • Politics
  • Election
  • Sports
  • Entertainment
  • Economy
  • Finance
  • Crime
  • Technology
  • Weather
  • Health
  • Event
Follow US
News Diggy > Blog > Politics > उत्तराखंड सरकार का 33 करोड़ का वेब पोर्टल थाईलैंड की कंपनी ने किया था तैयार नाम दिया सफेद हाथी।
Politics

उत्तराखंड सरकार का 33 करोड़ का वेब पोर्टल थाईलैंड की कंपनी ने किया था तैयार नाम दिया सफेद हाथी।

newsdiggy
Last updated: May 12, 2025 4:10 pm
newsdiggy
Published November 23, 2022
Share
SHARE

आइए जानते हैं विस्तार से।

उत्तराखंड सरकार का करीब 33.50 करोड़ की लागत से बना वेब पोर्टल ‘डिसीजन सपोर्ट सिस्टम’ (डीएसएस) दो साल से सफेद हाथी साबित हो रहा है। आपदा की स्थिति में यह वेब पोर्टल बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। दो साल पहले तैयार हो चुका यह पोर्टल अधिकारियों की हीलाहवाली के चलते अभी तक शुरू ही नहीं हो पाया है।

Contents
आइए जानते हैं विस्तार से।क्या है एआईटी ?2022 में किन मुश्किलों के बाद ट्रेनिंग शुरू हुई ? क्या प्रोसेस है वेब पोर्टल का? और ये कैसे काम करता है?किस वजह से पिछड़ता गया वेब पोर्टल का काम?

इस पोर्टल के संचालन के लिए अभी तक अधिकारियों और कर्मचारियों की ट्रेनिंग ही नहीं हो पाई है। वर्ष 2019 में आपदा  प्रबंधन विभाग  ने विश्व बैंक की सहायता से यह वेब पोर्टल विकसित किया था। इस वेब पोर्टल पर हर वह जानकारी मौजूद है जो आपदा प्रबंधन के समय तुरंत कार्रवाई के लिए काम आ सकती है। इसका इस्तेमाल केवल आपदा प्रबंधन विभाग, जिला प्रशासन और लाइन विभागों से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी ही कर सकते हैं। यह तभी संभव है, जब इसे चलाने के लिए उन्हें ट्रेनिंग दी गई हो।

क्या है एआईटी ?

(एआईटी) एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी । यही है थाईलैंड की कंपनी जिसने  वेब पोर्टल को तैयार किया था।

उत्तराखंड सरकार को वेब पोर्टल कौनसे साल में हैंडओवर की थी और कंपनी ने किसकी ट्रेनिंग नहीं दी ?

वर्ष 2019 में वेब पोर्टल उत्तराखंड सरकार को हैंडओवर करने के बाद कंपनी ने इसके संचालन की ट्रेनिंग 2019 से नहीं दी।

2022 में किन मुश्किलों के बाद ट्रेनिंग शुरू हुई ?

कई बार के पत्राचार के बाद अब जाकर मार्च 2022 में ट्रेनिंग शुरू हो पाई। प्रदेश में 15 लाइन विभागों के सैकड़ों अधिकारियों व कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जानी है और इस काम में केवल सात ट्रेनरों को लगाया गया है। एक-एक ट्रेनर को दो-दो जिले बांटे गए हैं। अभी भी यह कहना मुश्किल है ट्रेनिंग का ही काम कब तक पूरा हो पाएगा।

 क्या प्रोसेस है वेब पोर्टल का? और ये कैसे काम करता है?

वेब पोर्टल कुछ इस तरह से काम करता है यह पोर्टल आपदा की स्थिति में निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाने के साथ ही एक जगह पर बैठकर उसके प्रबंधन की सुविधा प्रदान करता है। इसमें स्कूल, कॉलेज, थाने, चौकियां, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, अस्पताल, एंबुलेंस, हेलीपैड, पब्लिक ट्रांसपोर्ट हर उस चीज की रियल टाइम जानकारी उपलब्ध रहती है जो आपदा प्रबंधन में काम आ सकती है। किसी भी जिले में बैठा अधिकारी अपने लैपटॉप की सहायता से एक जगह पर बैठकर पूरे प्रबंधन को कंट्रोल कर सकता है।

किस वजह से पिछड़ता गया वेब पोर्टल का काम?

वेब पोर्टल तैयार होने के बाद ट्रेनिंग के लिए कुछ लोगों को रखा गया था। इसके बाद कोविड शुरू हो गया। तब पहली प्राथमिकता कोविड से निपटना था। तब से यह काम लगातार पिछड़ता चला गया लेकिन अब ट्रेनिंग शुरू हो गई है। बहुत जल्दी वेब पोर्टल को शुरू कर दिया जाएगा।

Read – https://newsdiggy.com/satyendrajain-rapecase-%e0%a4%ae%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%9c/

You Might Also Like

National Youth Day: Birth Anniversary of Swami Vivekananda

भारत जोड़ों यात्रा: कन्याकुमारी में आखिर कितना है उत्साह?

दिल्ली में प्राइवेट स्कूल फीस नियंत्रण विधेयक: BJP की प्रियंका गौतम ने रखी साफ बात

Karnataka में सीएम विवाद पर विराम: Siddaramaiah और Shivkumar साथ आए

Himachal Next CM: एक बार फिर जारी रहा रिवाज। पूर्ण बहुमत से बनेगी कांग्रेस की सरकार

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp
Share
- Advertisement -
Ad imageAd image

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
TwitchFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
- Advertisement -
Ad imageAd image
Popular News

Hate Speech: हेट स्पीच देनें वालों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- धर्म को राजनीति से दूर रखें राजनेता

newsdiggy
newsdiggy
March 30, 2023
मोहन भागवत ने कहा कि पुरोहितों ने जातियां और संप्रदाय बनाए, भगवान नहीं
Covid Cases: भारत में कोरोना की हुई वापसी, इन 3 राज्यों में जारी की गई गाइडलाइंस
IND vs SA Final: भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, पहली बार World Cup जीतकर लहराया तिरंगा! 
हम भारतीय हैं, पाकिस्तानी नहीं: AAP पार्षद कुलदीप कुमार का भाजपा को करारा जवाब
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might Also Like

कांग्रेस ने
Politics

Congress Foundation Day: कांग्रेस ने मनाया 138वां स्थापना दिवस, पार्टी के अध्यक्ष ने फहराया झंडा

December 28, 2022

जम्मू-कश्मीर: BJP की शानदार राज्यसभा जीत, 28 विधायकों के साथ 32 वोट हासिल

October 25, 2025
राष्ट्रपति और चुनाव
Politics

राष्ट्रपति और चुनाव के बारे में सब कुछ जानिये

July 19, 2022

Delhi Exit Poll: दिल्ली में तख्तापलट, जानें अलग-अलग एग्जिट पोल के नतीजे, किसकी बनेगी सरकार?

February 6, 2025

Categories

  • Sports
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • World
  • Crime
  • Finance
  • Technology
  • Event
  • Weather
News DIggy Logo
News Diggy deliver breaking news, in-depth ground reports, unbiased public reviews, engaging viral content, and insightful podcasts.

Quick Links

  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition

Shows/Campaign

  • POV
  • Anchor for a day
  • Fellowship

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
© 2020 News Diggy All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?