News DiggyNews DiggyNews Diggy
Font ResizerAa
  • National
  • World
  • Politics
  • Election
  • Sports
  • Entertainment
  • Economy
  • Finance
  • Crime
  • Technology
  • Weather
  • Health
  • Event
Reading: राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला नागदा से गिरफ्तार, बोला- मेरी मनोदशा ठीक नहीं
Share
Font ResizerAa
News DiggyNews Diggy
Search
  • National
  • World
  • Politics
  • Election
  • Sports
  • Entertainment
  • Economy
  • Finance
  • Crime
  • Technology
  • Weather
  • Health
  • Event
Follow US
News Diggy > Blog > Politics > राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला नागदा से गिरफ्तार, बोला- मेरी मनोदशा ठीक नहीं
Politics

राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला नागदा से गिरफ्तार, बोला- मेरी मनोदशा ठीक नहीं

newsdiggy
Last updated: May 12, 2025 4:09 pm
newsdiggy
Published November 25, 2022
Share
राहुल गांधी को बम से उड़ाने
SHARE

राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला एक आरोपी को पुलिस ने उज्‍जैन के नागदा से गिरफ्तार किया है। आरोपी को इंदौर पुलिस को हवाले कर दिया गया है। वहीं, इंदौर पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी पूर्व ने भी पत्र और फोन के माध्यम से कई लोगों को धमकी दे चुका है। फिलहाल राहुल गांधी को धमकी देने के मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Contents
क्या धमकी दी राहुल गांधी को ? क्या लिखा चिट्ठी में?नागदा से पकड़ा गया आरोपी कहा का रहने वाला है आरोपी?मीडिया के सामने आरोपी ने कहा- सब कुछ कमिश्‍नर साहब को बताऊंगा

क्या धमकी दी राहुल गांधी को ?

कुछ दिन पहले इंदौर के एक होटल पर एक संदिग्ध लेटर पहुंचा था. इसमें लिखा था कि जैसे ही राहुल अपनी भारत जोड़ो यात्रा के लिए इंदौर आएंगे, उन्हें बम से उड़ा दिया जाएगा. इसी के साथ पूरे इंदौर को बम विस्फोट से दहला देने की धमकी भी दी गई थी लिफाफे पर लेटर भेजने वाले की जगह रतलाम के भाजपा विधायक चेतन कश्यप का नाम लिखा हुआ मिला था. हालांकि बीजेपी विधायक ने एक बयान में कहा कि ऐसी किसी चिट्ठी से उनका कोई लेना-देना नहीं है.

 क्या लिखा चिट्ठी में?

राहुल गांधी के लिए लिखी गई इस धमकी भरी चिट्ठी में कहा गया है-

“वाहे गुरु. 1984 में पूरे देश में भयंकर दंगे हुए. सिखों का कत्लेआम किया गया. किसी पार्टी ने इस जुल्म के खिलाफ आवाज नहीं उठाई.”

इसके बाद यहां कांग्रेस नेता कमलनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द लिखे हैं.

लेटर में आगे लिखा है-

“नवंबर के आखिरी महीने में इंदौर में जगह-जगह भयानक बम विस्फोट होंगे. बम विस्फोटों से पूरा इंदौर दहल उठेगा. बहुत जल्द ही राहुल गांधी की इंदौर यात्रा के समय कमलनाथ को भी गोली मार दी जाएगी. राहुल गांधी को भी राजीव गांधी के पास भिजवा दिया जाएगा.”

दूसरे पेज पर लिखा है-

“नवंबर 2022 के आखिरी सप्ताह में बम विस्फोटों से पूरा इंदौर दहल उठेगा. राजबाड़ा को खास निशाना बनाया जाएगा.”

लेटर के आखिर में किसी ज्ञानसिंह का नाम, एक मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की फोटोकॉपी भी है.

नागदा से पकड़ा गया आरोपी

पुलिस गिरफ्त में आए दया उर्फ दयाल उर्फ चक्रवती ने 18 नवबंर को गुजरात स्वीट्स की दुकान पर डाक के जरिए एक धमकी भरा पत्र भेजा था। जिसमें में राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी दी थी, साथ ही रतलाम के बीजेपी विधायक के नाम के साथ तीन मोबाइल नंबर भी पत्र में लिखे थे। इंदौर पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। गुरुवार दोपहर 2 बजे नागदा पुलिस को सूचना मिली कि उक्त व्यक्ति नागदा में बाईपास के एक होटल पर खाना खा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़कर इंदौर पुलिस के हवाले कर दिया।

 कहा का रहने वाला है आरोपी?

एडिशनल डीसीपी प्रशांत चौबे ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे,आधा दर्जन शहरों में होटल, लॉज रेलवे स्टेशन में पुलिस ने की छापामार कार्रवाई की थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो मूलतः उत्तरप्रदेश रायबरेली का रहने वाला है और कई वर्षों से घर छोड़कर बाहर रहता है। पिछले दिनों आरोपी इंदौर के खालसा कॉलेज में हुए कार्यक्रम में शामिल हुआ था। उस कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी शामिल हुए थे। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी पत्र और फोन के माध्यम से कई लोगो को धमकी दे चुका है  

मीडिया के सामने आरोपी ने कहा- सब कुछ कमिश्‍नर साहब को बताऊंगा

मीडिया के सवालों पर आरोपी दया उर्फ दयाल उर्फ चक्रवती ने कहा कि मेरी मनोदशा ठीक नहीं है। मैंने खाना नहीं खाया है। जो भी बताऊंगा कमिश्नर साहब को ही बताउंगा। फिलहाल पुलिस अधिकारी पिछले एक घंटो से आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं।

Read – https://newsdiggy.com/amitshah-caalaw-%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b9/

You Might Also Like

द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनी|

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ‘नकली पीएमओ अधिकारी’ किरण पटेल के मामले में दो और गिरफ्तारियां कीं

Congress Foundation Day: कांग्रेस ने मनाया 138वां स्थापना दिवस, पार्टी के अध्यक्ष ने फहराया झंडा

कई पार्टियां विभिन्न राय रखने के लिए बाध्य: अडानी की टिप्पणी के बाद, शरद पवार ने कहा विपक्षी एकता को कोई खतरा नहीं

Delhi को मिला Rekha Gupta का नेतृत्व, प्रवेश वर्मा-कपिल मिश्रा समेत 6 मंत्रियों ने ली शपथ

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp
Share
- Advertisement -
Ad imageAd image

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
TwitchFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
- Advertisement -
Ad imageAd image
Popular News

दिल्ली 6 की दास्तान: जामा मस्जिद की गलियों में स्वाद की मोहब्बत

newsdiggy
newsdiggy
August 5, 2025
Jan Suraaj Party की दूसरी लिस्ट जारी, 65 उम्मीदवारों के नाम घोषित, भागलपुर से अभयकांत झा को टिकट
Naxalites का सरकार को पत्र: 2026 तक सामूहिक आत्मसमर्पण पर विचार
International Yoga Day 2025: एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग
China-USA: चीन की जबरदस्त रणनीति के खिलाफ अमेरिका ने सीमा पर भारत को सहमति का दावा किया
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might Also Like

Bhagalpur रैली में PM Modi का हमला: महागठबंधन की दरार और ‘जंगलराज’ पर उठाए सवाल

November 6, 2025
राष्ट्रपति चुनाव
Politics

राष्ट्रपति चुनाव हुआ पूरा, 21 जुलाई को आएगा नतीजा

July 18, 2022

क्या भारत जोड़ो न्याय यात्रा से मिलेगा अगला देश का पीएम?

January 15, 2024

दिल्ली में प्राइवेट स्कूल फीस नियंत्रण विधेयक: BJP की प्रियंका गौतम ने रखी साफ बात

August 11, 2025

Categories

  • Sports
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • World
  • Crime
  • Finance
  • Technology
  • Event
  • Weather
News DIggy Logo
News Diggy deliver breaking news, in-depth ground reports, unbiased public reviews, engaging viral content, and insightful podcasts.

Quick Links

  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition

Shows/Campaign

  • POV
  • Anchor for a day
  • Fellowship

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
© 2020 News Diggy All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?