News DiggyNews DiggyNews Diggy
Font ResizerAa
  • National
  • World
  • Politics
  • Election
  • Sports
  • Entertainment
  • Economy
  • Finance
  • Crime
  • Technology
  • Weather
  • Health
  • Event
Reading: ट्रांसपोर्ट फ्लीट को आधुनिक बनाएगी वायुसेना, सोवियत काल के AN-32 एयरक्राफ्ट की जगह लेंगे यूरोपीय सी-295
Share
Font ResizerAa
News DiggyNews Diggy
Search
  • National
  • World
  • Politics
  • Election
  • Sports
  • Entertainment
  • Economy
  • Finance
  • Crime
  • Technology
  • Weather
  • Health
  • Event
Follow US
News Diggy > Blog > National > ट्रांसपोर्ट फ्लीट को आधुनिक बनाएगी वायुसेना, सोवियत काल के AN-32 एयरक्राफ्ट की जगह लेंगे यूरोपीय सी-295
National

ट्रांसपोर्ट फ्लीट को आधुनिक बनाएगी वायुसेना, सोवियत काल के AN-32 एयरक्राफ्ट की जगह लेंगे यूरोपीय सी-295

newsdiggy
Last updated: May 13, 2025 2:37 pm
newsdiggy
Published December 3, 2022
Share
यूरोपीय सी-295
यूरोपीय सी-295
SHARE

आइए विस्तार से जानते हैं।

भारतीय वायु सेना (IAF) के सोवियत काल के ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट एएन-32 की जगह अब यूरोपीय कंपनी एयरबस के सी-295 विमान लेंगे। हालांकि, इन विमानों का निर्माण भारत में ही किया जा रहा है। वायु सेना के एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय वायु सेना अपने परिवहन बेड़े को आधुनिक बनाने की तैयारी कर रही है, जिसके तहत यह अहम बदलाव करने पर विचार किया जा रहा है।

Contents
आइए विस्तार से जानते हैं।सी-295 पर बन रही आम सहमति90 AN-32 का संचालन कर रही वायु सेना96 प्रतिशत होगी भारत की हिस्सेदारीक्या 2026 से 31 तक होगी आपूर्ति?

वायु सेना के एक अधिकारी के मुताबिक, सी-295 मध्यम परिवहन विमान को टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) और यूरोपीय फर्म एयरबस डिफेंस एंड स्पेस द्वारा भारत में निर्मित किया जाएगा। बता दें, हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के वडोदरा में सी-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट प्लांट की नींव रखी थी।  देश का पहला मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्रॉफ्ट गुजरात के इसी प्लांट में बनकर तैयार है। 

IAF: ट्रांसपोर्ट फ्लीट को आधुनिक बनाएगी वायुसेना, सोवियत काल के AN-32 एयरक्राफ्ट की जगह लेंगे यूरोपीय सी-295#IndianAirforce #IAF #AN32 #C295 #Airbushttps://t.co/4Xp6dTUzXr

— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) December 3, 2022

सी-295 पर बन रही आम सहमति

वायुसेना के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि, वायु सेना के इस कदम को 1960 में परिवहन बेडे में शामिल एवरो-748 विमानों के बदलाव के रूप में भी देखा जा रहा है। वहीं, अधिकारियों का यह भी कहना है कि एएन-32 की जगह सी-295 विमान पर आम सहमति बन रही है।

90 AN-32 का संचालन कर रही वायु सेना

भारतीय वायु सेना वर्तमान में 90 एएन-32 विमानों को संचालित कर रही है। ये विमान लद्दाख व पूर्वोत्तम समेत देश के कई हिस्सों में तैनात सैनिकों की मदद में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वायु सेना के एक अन्य अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सी-295 विमान एएन-32 की भूमिकाओं को पूरा करने में सक्षम है और यह एक बेहतर बदलाव साबित हो सकता है।

96 प्रतिशत होगी भारत की हिस्सेदारी

बीते साल, सितंबर 2021 में भारतीय वायुसेना ने यूरोप की एयरबस के साथ करार किया था। इस करार के तहत 40 एयरक्राफ्ट का निर्माण भारत में ही टाटा कंपनी के साथ मिलकर निर्माण किया जाना तय हुआ था। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया, एयरक्राफ्ट के निर्माण में 96 हिस्सेदारी भारत की होगी।

क्या 2026 से 31 तक होगी आपूर्ति?

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, भारत में बने विमानों की आपूर्ति 2026 से 2031 के बीच होगी। वहीं पहले के 16 विमान 2023 से 2025 के बीच आएंगे। यह डील पूरी होने के बाद भारतीय वायु सेना C-295 परिवहन विमान की सबसे बड़ी ऑपरेटर बन जाएगी।

You Might Also Like

भारतीय रेलवे ने बदला नियम, अब कोहरे के कारण लेट हुई आपकी ट्रेन, कैंसिल करने पर मिलेगा तुरंत रिफंड

पेगासस पर सरकार की चुप्पी आखिर कहां तक सही?

दिल्ली की बस सेवाएं: महिलाओं के लिए इंतज़ार और असुरक्षा का सफर

LPG Cylinder: रसोई गैस की कीमत में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई, वाणिज्यिक गैस में 350 रुपये की बढ़ोतरी हुई।

Newly inaugurated Yashobhoomi (IICC Dwarka) to host Trescon’s DATE 2023 with Finance Minister Smt. Nirmala Sitharaman amongst the dignitaries

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp
Share
- Advertisement -
Ad imageAd image

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
TwitchFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
- Advertisement -
Ad imageAd image
Popular News
brahmastra movie
Entertainment

ब्रह्मास्त्र ने सिनेमा में करी शिरकत, एस्ट्रावर्स का आगाज

newsdiggy
newsdiggy
September 10, 2022
आस्था बनाम संविधान – सुप्रीम कोर्ट में BR Gavai पर जूता फेंकने की शर्मनाक घटना
भारत में आ रहा Starlink Internet: Digital पहुंच की नई दिशा
बीएसएफ जवानों ने पंजाब के अमृतसर में संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया
बजरंग पुनिया पहलवान ने भारत के लिए जीता स्वर्ण पदक
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might Also Like

जोशीमठ Joshimath sinking
National

जोशीमठ डूबने से 200 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, घरों में दरारें आ गईं, हेलीकॉप्टर तैयार

January 8, 2023
सरकार
National

सरकार ने डीजल सहित पेट्रोलियम, एटीएफ पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया, यह पेट्रोल और डीजल की दर को कैसे प्रभावित करेगा

January 4, 2023

पहलगाम आतंकी हमला: 26 हत्याओं के बाद आतंकियों ने मनाया ‘जश्न’, NIA की जांच में चौंकाने वाले खुलासे।

July 17, 2025

भारतीय विकास देख कर कायल हुए बिल गेट्स, मोदी सरकार की रणनीतियों पर कही बड़ी बात

March 5, 2023

Categories

  • Sports
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • World
  • Crime
  • Finance
  • Technology
  • Event
  • Weather
News DIggy Logo
News Diggy deliver breaking news, in-depth ground reports, unbiased public reviews, engaging viral content, and insightful podcasts.

Quick Links

  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition

Shows/Campaign

  • POV
  • Anchor for a day
  • Fellowship

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
© 2020 News Diggy All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?