News DiggyNews DiggyNews Diggy
Font ResizerAa
  • National
  • World
  • Politics
  • Election
  • Sports
  • Entertainment
  • Economy
  • Finance
  • Crime
  • Technology
  • Weather
  • Health
  • Event
Reading: RBI Monetary Policy: महंगाई पर आरबीआई का एक और प्रहार, रेपो में की इतनी बढ़ोतरी, बढ़ेगी आपकी लोन की ईएमआई
Share
Font ResizerAa
News DiggyNews Diggy
Search
  • National
  • World
  • Politics
  • Election
  • Sports
  • Entertainment
  • Economy
  • Finance
  • Crime
  • Technology
  • Weather
  • Health
  • Event
Follow US
News Diggy > Blog > Finance > RBI Monetary Policy: महंगाई पर आरबीआई का एक और प्रहार, रेपो में की इतनी बढ़ोतरी, बढ़ेगी आपकी लोन की ईएमआई
Finance

RBI Monetary Policy: महंगाई पर आरबीआई का एक और प्रहार, रेपो में की इतनी बढ़ोतरी, बढ़ेगी आपकी लोन की ईएमआई

newsdiggy
Last updated: May 13, 2025 2:35 pm
newsdiggy
Published December 7, 2022
Share
(RBI)
SHARE

विस्तार में जानते हैं

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से बुधवार को मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee – MPC) के फैसलों का एलान किया गया है। एमपीसी ने इस बार भी महंगाई को काबू करने के लिए ब्याज दरों को बढ़ाने का फैसला किया है। एमपीसी ने समीक्षा बैठक में रेपो रेट में इजाफा किया है। 

Contents
विस्तार में जानते हैंइससे आम जनता पर क्या होगा असर?इकोनॉमी को लेकर शक्तिकांत दास ने क्या कहा?आरबीआई (RBI) का क्या रुख है?आरबीआई पिछली तीन एमपीसी बैठक में बढ़ा चुका है 1.90 फीसदी दरें

वहीं, मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने आज अपनी बैठक में liquidity adjustment facility (LAF) के तहत पॉलिसी रेपो दर को 35 आधार अंक या 0.35 प्रतिशत बढ़ाकर 6.25 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। आज हुई बढ़ोतरी को मिला दिया जाए तो पिछले सात महीनों में आरबीआई (RBI) की ओर से ब्याज दरों में की गई पांचवीं वृद्धि है। केंद्रीय बैंक ने मई में 0.40 प्रतिशत, जून, अगस्त और सितंबर में 0.50-0.50-0.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। ईएमआई में होगा इजाफा, एफडी वालों को फायदा

रेपो रेट में इजाफा होने का सीधा असर आपकी होम लोन, ऑटो लोन और दूसरे अन्य सभी प्रकार के लोन महंगे हो जाएंगे। जब भी आरबीआई (RBI) की ओर से ब्याज दरों में इजाफा किया जाता है, तो इसका सीधा असर लोन की ब्याज दरों में बढ़ोतरी के तौर पर देखने को मिलता है। इसके कई कमर्शियल बैंकों की ओर से भी ब्याज दर में इजाफा किया जा सकता है।

इससे आम जनता पर क्या होगा असर?

आपके लिए जानना जरूरी है कि इसके बाद आपके लोन की ईएमआई में इजाफा होने वाला है और आपके लिए लोन लेने महंगे हो जाएंगे. रेपो रेट बढ़ने से बैंकों के कर्ज की दरें बढ़ती हैं जिसका असर ग्राहकों पर आ जाता है.

इकोनॉमी को लेकर शक्तिकांत दास ने क्या कहा?

शक्तिकांत दास ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था अभी भी सबसे तेजी से बढ़ने वाली इकोनॉमी बनी रहेगी और भारत के मैक्रो इकोनॉमिक फंडामेंटल मजबूत हैं. सरकार के केपैक्स से इकोनॉमी को फायदा मिला है.  

आरबीआई (RBI) का क्या रुख है?

आरबीआई (RBI) का मॉनिटरी पॉलिसी को लेकर ‘विड्रॉल ऑफ अकोमडेशन’ का रुख बरकरार है और आज की पॉलिसी में बैंक रेट और मार्जिनल स्टैंडिंग फैसलिटी की दरों में भी 0.35 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है. इसके बाद बैंक रेट और एमएसएफ 6.50-6.50 फीसदी पर आ चुके हैं.

आरबीआई पिछली तीन एमपीसी बैठक में बढ़ा चुका है 1.90 फीसदी दरें

रिजर्व बैंक अपनी पिछली तीन मौद्रिक नीति समिति की बैठक में कुल मिलाकर 1.90 फीसदी का इजाफा रेपो रेट में कर चुका है. इसमें से मई में 40 बेसिस पॉइंट और जून व अगस्त में 50-50 बेसिस पॉइंट का इजाफा किया था. आज से पहले रेपो रेट 5.90 फीसदी पर था और आज रेपो रेट में 0.35 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद रेपो रेट 6.25 फीसदी पर आ चुका है.

Read – https://newsdiggy.com/shraddha-kapoor-based-on-true-story-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%a7%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0/

You Might Also Like

MD और CEO चंदा कोचर, पति दीपक कोचर समेत गिरफ्तार, वीडियोकॉन लोन मामले में CBI का बड़ा एक्शन

वीडियोकॉन ऋण घोटाला मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने चंदा कोचर, पति दीपक को जमानत दे दी है

Union Budget 2023: राइजिंग भारत में मध्यम वर्ग की क्षमता के लिए एक महत्वपूर्ण कदम?

Recession Wave: Why Employees In MNC’s Losing Jobs?

Rent Agreement Rules 2025: किरायेदारों को बड़ी राहत, मकान मालिकों पर नई जवाबदेही

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp
Share
- Advertisement -
Ad imageAd image

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
TwitchFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
- Advertisement -
Ad imageAd image
Popular News

Telugu Blind Cricketer, Ajay Kumar Reddy Illuri received the Arjuna Award 2023 from President Droupadi Murmu

newsdiggy
newsdiggy
January 11, 2024
IAS की तैयारी या बर्बादी? – करोल बाग के PGs में रह रहे स्टूडेंट्स की हकीकत
BCCI सिलेक्टर चेतन शर्मा ने दिया स्टिंग ऑपरेशन के बाद इस्तीफा, जोश मे होश खो देना पड़ा भारी
अमेरिका पर आया संकट बर्फीले तूफान ने बरसाया कहर 7 लाख घरों में बिजली गुल, 26 की हुई मौत
जनता पर चालान, सरकार पर रहम! दिल्ली में PUC नियमों की खुली पोल
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might Also Like

जीएसटी
Finance

GST New Rules: जीएसटी के नए नियम भारत के लिए बुरा सपना

July 20, 2022

अडानी हिंडनबर्ग मामला: सेबी द्वारा दायर नई रिपोर्ट पर 15 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट विचार करेगा

September 6, 2023
हिंडनबर्ग
Finance

Adani & Hindenburg: अब तक अडानी और हिंडनबर्ग मे क्या हुआ?

February 10, 2023
वित्त वर्ष Financial year 2023-2024 budget
Finance

वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बजट तैयारियां जोरों पर, सरकार आज पेश करेगी वृद्धि दर का अनुमान

January 6, 2023

Categories

  • Sports
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • World
  • Crime
  • Finance
  • Technology
  • Event
  • Weather
News DIggy Logo
News Diggy deliver breaking news, in-depth ground reports, unbiased public reviews, engaging viral content, and insightful podcasts.

Quick Links

  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition

Shows/Campaign

  • POV
  • Anchor for a day
  • Fellowship

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
© 2020 News Diggy All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?