News DiggyNews DiggyNews Diggy
Font ResizerAa
  • National
  • World
  • Politics
  • Election
  • Sports
  • Entertainment
  • Economy
  • Finance
  • Crime
  • Technology
  • Weather
  • Health
  • Event
Reading: हरीश रावत का बड़ा बयान – पांच लाख दूंगा, हिम्मत है तो मुझ पर मुकदमा करके देखो
Share
Font ResizerAa
News DiggyNews Diggy
Search
  • National
  • World
  • Politics
  • Election
  • Sports
  • Entertainment
  • Economy
  • Finance
  • Crime
  • Technology
  • Weather
  • Health
  • Event
Follow US
News Diggy > Blog > Politics > हरीश रावत का बड़ा बयान – पांच लाख दूंगा, हिम्मत है तो मुझ पर मुकदमा करके देखो
Politics

हरीश रावत का बड़ा बयान – पांच लाख दूंगा, हिम्मत है तो मुझ पर मुकदमा करके देखो

newsdiggy
Last updated: May 13, 2025 2:40 pm
newsdiggy
Published December 13, 2022
Share
हरीश रावत
SHARE

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने एक बार फिर मुस्लिम यूनिवर्सिटी संबंधी बयान को झूठा बताया है और साथ ही उन्होंने भाजपा को झूठे लोगों की पार्टी बताया है।

हरीश रावत ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट करते हुए क्या कहाँ!

दरअसल, हरीश रावत ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट करते हुए लिखा कि हिमाचल में कांग्रेस के लिए नई आशा पैदा हो गई है। मगर उत्तराखंड में आज भी कई लोगों के मन यह सवाल है कि हम जीतते-जीतते क्यों हार गये? हार का एक प्रमुखतम कारण, प्रधानमंत्री जी, गृहमंत्री, रक्षा मंत्री, देश के सभी मूर्धन्य मंत्रीगणों, 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों द्वारा 3 दिन तक लगातार सघन प्रचार के जरिए एक झूठ को फैलाना भी रहा है। जिसमें राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री भी सम्मिलित हैं कि

“कांग्रेस सत्ता में आएगी मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाएगी” और एक जाली व झूठा समाचार पत्र सोशल मीडिया में प्रचारित-प्रसारित किया गया, जिसमें मुझको लेकर यह बयान का शीर्षक बनाया गया और उसको आधार बनाकर सारे राज्य के गांव-गांव और बूथ-बूथ तक इस झूठ को पूरी शक्ति लगाकर पहुंचाया गया।

हरदा ने कहा कि मैं आज भी भाजपा से कह रहा हूं कि एक बयान तो छोड़ दो, हरीश रावत ने किसी के कान पर भी कहा हो या हरीश रावत के कान पर भी किसी ने कहा हो कि मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाइए तो मैं राज्य के लोगों से माफी मागूंगा और राजनीति भी हमेशा के लिए छोड़ दूंगा। मगर भाजपा न कोई ऐसा अखबार दिखा पाई है, न ऐसा कोई ऐसा व्यक्ति प्रस्तुत कर पाई है जो कहे कि हां हरीश रावत जी आपने मुझसे कहा था कि मैं मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाऊंगा।

मैंने पहले ऐसे व्यक्ति को, ऐसे अखबार को सामने लाने के लिए ₹50,000, फिर ₹1,00,000 और फिर ₹3,00,000 का पुरस्कार रखा था, अब मैं यह पुरस्कार राशि को बढ़ाकर ₹500000 कर रहा हूं और अब भी यदि कोई व्यक्ति, ऐसा कोई प्रकाशित अखबार ले आए।

जिसमें मेरा यह बयान हो कि मैं मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाऊंगा, तो मैं राज्य के लोगों से माफी मांग कर राजनीति छोड़ दूंगा अन्यथा फिर मेरे पास एक ही विकल्प है कि मैं न्यायिक शरण में जाऊं। मैं पुलिस की शरण में भी गया था। मगर पुलिस जब, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का नाम हो तो फिर अंधी हो जाती है, उनको कुछ दिखाई नहीं देता है और उनसे अपेक्षा भी नहीं करनी चाहिए कि उनको कुछ दिखाई पड़ेगा, वो केस दर्ज करेंगे! तो मैं न्यायिक शरण में जाने के लिए बाध्य होऊंगा।

हरदा ने कहा कि मैं अपने आरोप को फिर दोहरा रहा हूं कि भाजपा झूठे लोगों की पार्टी है। मुस्लिम यूनिवर्सिटी के झूठ के गर्भ से वर्तमान धामी सरकार पैदा हुई। हिम्मत है तो मुझ पर मुकदमा करके देखो।

Read – https://newsdiggy.com/russia-once-again-backs-india-permanent-membership-at-unsc/

You Might Also Like

WHY BJP OPPOSE PEACEFUL PROTESTS?

Delhi MCD Election Results 2022 : एमसीडी चुनाव में जीत के बाद AAP की केजरीवाल बोले – मत करो अहंकार

Delhi Exit Poll: दिल्ली में तख्तापलट, जानें अलग-अलग एग्जिट पोल के नतीजे, किसकी बनेगी सरकार?

फेयरवेल स्पीच वक्त क्या कहा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने?

तीसरा मोर्चा, नया सूत्रधार: Prashant Kishor की बिहार को बदलने की मुहिम

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp
Share
- Advertisement -
Ad imageAd image

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
TwitchFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
- Advertisement -
Ad imageAd image
Popular News

The long-awaited commitment to constructing the Ram Mandir is now coming to an end

newsdiggy
newsdiggy
January 11, 2024
हम भारतीय हैं, पाकिस्तानी नहीं: AAP पार्षद कुलदीप कुमार का भाजपा को करारा जवाब
Odisha Train Accident: जाजपुर कोरेई रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरी मालगाड़ी ने दो लोगों को रौंदा, सात बुरी तरह घायल।
Air Taxi: इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी ने न्यूयॉर्क में अपनी पहली सफल उड़ान भरी
भारत जोड़ो यात्रा: कन्याकुमारी में आखिर कितना है उत्साह?
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might Also Like

गुजरात चुनाव 2022
Politics

Gujrat Election 2022: गुजरात में किसकी सरकार बनेगी

September 14, 2022

“पानी-खून एक साथ नहीं बह सकते”: संजय राउत का भारत-पाक एशिया कप मैच पर विरोध

September 11, 2025
कांग्रेस ने
Politics

Congress Foundation Day: कांग्रेस ने मनाया 138वां स्थापना दिवस, पार्टी के अध्यक्ष ने फहराया झंडा

December 28, 2022

महंगाई और बेरोजगारी- कांग्रेस के देशभर में विरोध प्रदर्शन

August 5, 2022

Categories

  • Sports
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • World
  • Crime
  • Finance
  • Technology
  • Event
  • Weather
News DIggy Logo
News Diggy deliver breaking news, in-depth ground reports, unbiased public reviews, engaging viral content, and insightful podcasts.

Quick Links

  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition

Shows/Campaign

  • POV
  • Anchor for a day
  • Fellowship

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
© 2020 News Diggy All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?