News DiggyNews DiggyNews Diggy
Font ResizerAa
  • National
  • World
  • Politics
  • Election
  • Sports
  • Entertainment
  • Economy
  • Finance
  • Crime
  • Technology
  • Weather
  • Health
  • Event
Reading: देश में अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में तिरंगा उत्सव
Share
Font ResizerAa
News DiggyNews Diggy
Search
  • National
  • World
  • Politics
  • Election
  • Sports
  • Entertainment
  • Economy
  • Finance
  • Crime
  • Technology
  • Weather
  • Health
  • Event
Follow US
News Diggy > Blog > Event > देश में अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में तिरंगा उत्सव
Event

देश में अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में तिरंगा उत्सव

newsdiggy
Last updated: May 12, 2025 3:50 pm
newsdiggy
Published August 3, 2022
Share
SHARE

पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा हैं इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की जनता को देशप्रेम से अवगत कराने के लिए एक नई मुहिम की शुरुआत कर दी हैं।

Contents
तिरंगा उत्सव में संस्कृति मंत्रालय ने किया कार्यक्रम का आयोजनकौन थे पिंगली वैंकैया?तिरंगा उत्सव का मुख्य आकर्षणतिरंगा रैली का आयोजनभाजपा अध्यक्ष ने युवा के जागरूकता लिए की तैयारियांविपक्ष ने नही लिया रैली में भागबाइक रैली में मंत्रियों सहित युवाओं ने लिया हिस्सा

 

तिरंगा उत्सव में संस्कृति मंत्रालय ने किया कार्यक्रम का आयोजन

अमृत महोत्सव को ध्यान में रखते हुए संस्कृति मंत्रालय ने कल (2 अगस्त) नई दिल्ली में तिरंगा उत्सव का आयोजन किया। इस कार्यक्रम को आयोजित तिरंगे का डिजाइन तैयार करने वाले पिंगली वैंकैया की 146वी जयंती पर श्रद्धांजलि के रूप में किया। इस अवसर पर पिंगली के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। देश को पिंगली वेंकैया के राष्ट्रप्रेम से अवगत कराने के लिए एक सांस्कृतिक और संगीतमय कार्यक्रमों से भरी शाम को आयोजित किया गया।

 

कौन थे पिंगली वैंकैया?

पिंगली वैंकिया एक स्वतंत्रता सेनानी थे जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बहुत बड़े अनुयायी थे। पिंगली गांधी के सिद्धांतो पर ही चला करते थे। महात्मा गांधी के काफी अनुरोध करने के बाद पिंगली ने राष्ट्रध्वज का डिजाइन तैयार करने का फैसला किया। उन्होंने ही बड़े मेहनत और देशप्रेम का उदाहरण देते हुए राष्ट्र ध्वज को तैयार किया। पिंगली ने राष्ट्रीय ध्वज में तीन रंगों के साथ प्रस्तुत किया जिसमे केसरिया,सफेद और हरा रंग था जिनके बीच एक चक्र भी था। तीन रंगों का समावेश होने के कारण इसे तिरंगा नाम दिया गया।

 

तिरंगा उत्सव का मुख्य आकर्षण

तिरंगा उत्सव में  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिंगली वेंकैया के सम्मान में एक डाक टिकट भी जारी किया।तिरंगा उत्सव में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी जनजातीय सेनानियों की स्मृति में ‘अमर चित्र कथा’ का विमोचन भी हुआ। गृह मंत्री अमित शाह ने पिंगली वेंकैया के परिवार वालों को बधाई दी. वहीं, ‘तिरंगा गान’ भी लॉन्च किया गया।

 

इस अवसर पर संबोधित करते हुए, अमित शाह ने नागरिकों से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति प्यार और सम्मान दिखाने के लिए अपने सोशल मीडिया खातों की डीपी को तिरंगा में बदलने का आग्रह किया। गृह मंत्री ने जोर देकर कहा कि हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं और प्रधानमंत्री ने 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आह्वान किया है। हर घर तिरंगे में भाग लेकर हम अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। उन लोगों के लिए जिन्होंने अपने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।

 

तिरंगा रैली का आयोजन

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष को चिह्नित करने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ पहल के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए दिल्ली में संसद सदस्यों के लिए एक तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई।

 

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इसकी सूचना मंगलवार को दी थी कि संस्कृति मंत्रालय बुधवार को लाल किले से संसद तक सभी दलों के सांसदों के लिए ‘तिरंगा बाइक रैली’ का आयोजन करेगा। जोशी ने कहा था कि यह संस्कृति मंत्रालय का कार्यक्रम है न कि पार्टी का।

 

भाजपा अध्यक्ष ने युवा के जागरूकता लिए की तैयारियां

इससे पहले, बैठक में, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने 9 अगस्त से शुरू होने वाली भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम के दौरान पार्टी के सदस्यों के लिए कई अभ्यासों की रूपरेखा तैयार की।

 

नड्डा ने पार्टी सदस्यों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को प्रचारित करने के लिए सुबह नौ से 11 बजे के बीच ‘प्रभात फेरी’ (सुबह जुलूस) निकालने के लिए कहा, जबकि देश भर में इसकी युवा शाखा बाइक पर ‘तिरंगा यात्रा’ करेगी।

 

विपक्ष ने नही लिया रैली में भाग

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को बताया कि देश 75वाँ स्वतंत्रता दिवस मना रहा हैं इसे  आजादी का अमृत महोत्सव भी कहा जा रहा हैं।इसी के तहत स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए विपक्षी दलों के सांसदों को दिल्ली में एक बाइक रैली में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था लेकिन विपक्ष ने इस रैली में भाग नहीं लिया।

 

मंत्री ने आगे कहा कि रैली युवाओं को यह संदेश देने में मदद करेगी। उन्होंने आगे ये भी बताया कि भाजपा राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने और भारत के गौरव को बढ़ाने के लिए काम करेगी।

 

बाइक रैली में मंत्रियों सहित युवाओं ने लिया हिस्सा

हर घर तिरंगा बाइक रैली संस्कृति मंत्रालय द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को एक मेगा ‘तिरंगा उत्सव’ कार्यक्रम की मेजबानी के बाद इस रैली का आयोजन किया गया।

 

दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों और युवा सांसदों समेत कई सांसदों ने बाइक रैली में हिस्सा लिया। सड़कों पर तिरंगा और पहियों पर सांसद, इस आयोजन ने सामाजिक संदेश देते हुए नागरिकों में देशभक्ति की भावना को बढ़ाने की कोशिश की। सांसदों के लिए तिरंगा बाइक रैली को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी और पीयूष गोयल के साथ लाल किले से हरी झंडी दिखाई। जिसका समापन विजय चौक पर हुआ।

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तिरंगा उत्सव के दौरान नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बड़े उत्साह के साथ भाग लेने की अपील की और दुनिया को यह बताने की अपील की कि भारत नींद से उठ गया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

You Might Also Like

The Legacy of Ottomans returns to India with its 4th edition of India International Furniture Fair (IIFF)

Mahakumbh Stampede: महाकुंभ में भगदड़ कैसे मची जिसने 30 जिंदगियां छीन ली, जाने अब तक क्या-क्या हुआ?

Revolutionizing Innovation: Trescon’s Big CIO Show unites influential leaders for a powerful platform of progress

दिल्ली में धूमधाम से संपन्न हुआ “Fancatchstic 2025 फ़ैन मीट”

आज हुआ महाकुंभ 2025 का पहला शाही स्नान, डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp
Share
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
TwitchFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
- Advertisement -
Ad imageAd image
Popular News

GT vs MI IPL 2023: गुजरात टाइटंस ने मुम्बई इंडियन्स को 55 रनों बड़े अंतर से हराया

newsdiggy
newsdiggy
April 26, 2023
देश में अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में तिरंगा उत्सव
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और स्वस्थ मंत्री सत्येंद्र जैन ने पार्टी से दिया इस्तीफा |
WHY BJP OPPOSE PEACEFUL PROTESTS?
Good Luck Jerry: जानिए गुड लक जैरी का फिल्म रिव्यू, कैसी रही बॉक्स ऑफिस पर
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might Also Like

कुंभ मेले का इतिहास और क्यों होता है यह महाकुंभ? जानिए कुंभ से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी!

January 12, 2025

India’s Premier Tech Summit Big CIO Show Brings Together the Nation’s Top IT Minds

March 2, 2023

DSC में PGDPC-31 उद्घाटन: डिजिटल युग में कम्युनिकेशन स्किल्स की अहमियत

August 22, 2025

Hon’ble MoS Rajeev Chandrasekhar Joins India’s Most Impactful Tech Event – DATE (Digital Acceleration and Transformation Expo)

November 17, 2023

Categories

  • Sports
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • World
  • Crime
  • Finance
  • Technology
  • Event
  • Weather
News DIggy Logo
News Diggy deliver breaking news, in-depth ground reports, unbiased public reviews, engaging viral content, and insightful podcasts.

Quick Links

  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition

Shows/Campaign

  • POV
  • Anchor for a day
  • Fellowship

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
© 2020 News Diggy All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?