News DiggyNews DiggyNews Diggy
Font ResizerAa
  • National
  • World
  • Politics
  • Election
  • Sports
  • Entertainment
  • Economy
  • Finance
  • Crime
  • Technology
  • Weather
  • Health
  • Event
Reading: सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन, मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार।
Share
Font ResizerAa
News DiggyNews Diggy
Search
  • National
  • World
  • Politics
  • Election
  • Sports
  • Entertainment
  • Economy
  • Finance
  • Crime
  • Technology
  • Weather
  • Health
  • Event
Follow US
News Diggy > Blog > Entertainment > सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन, मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार।
Entertainment

सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन, मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार।

newsdiggy
Last updated: July 2, 2025 10:24 am
newsdiggy
Published March 10, 2023
Share
SHARE

अभिनेता-फिल्म निर्माता सतीश कौशिक का 66 वर्ष की आयु में 8 मार्च को गुरुग्राम में निधन हो गया। 100 से अधिक फिल्मों में अपने काम के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता-फिल्म निर्माता को दिल का दौरा पड़ा। पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उनके शव को मुंबई लाया गया।

Contents
अनुपम खेर ने करी मौत की पुष्टि।दिल्ली में पोस्टमार्टम के बाद मुंबई लाया गया शव। मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार।थिएटर से शुरू किया था करियर।

 

अनुपम खेर ने करी मौत की पुष्टि।

अभिनेता और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक का बुधवार को 66 वर्ष की आयु में गुरुग्राम में निधन हो गया। उनके दोस्त और सहकर्मी अनुपम खेर ने ही उनके निधन की खबर की पुष्टि की। सतीश कौशिक का एनसीआर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। कौशिक गुरुग्राम में अपने दोस्त से मिलने जा रहे थे जब उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने अपने ड्राइवर से उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए कहा। हालांकि, कार में ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उन्हें बचाया नहीं जा सका।

 

दिल्ली में पोस्टमार्टम के बाद मुंबई लाया गया शव। 

उनका शव गुरुवार को पोस्टमॉर्टम के लिए गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल से दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल लाया गया था। पोस्टमॉर्टम के बाद गुरुवार दोपहर उनके पार्थिव शरीर को उनके घर मुंबई ले जाया गया। बॉलीवुड सेलेब्स जैसे अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, कंगना रनौत और शरद केलकर सहित कई अन्य लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर शोक व्यक्त किया।

 

ये भी पढ़े: घटना के बाद ‘एवेंजर्स’ एक्टर जेरेमी रेनर की पहली फोटो आई सामने, एक्टर ने अस्पताल से कही ये बात

 

मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार।

अभिनेता का अंतिम संस्कार मुंबई के वर्सोवा श्मशान घाट में किया गया। अनुपम खेर, शाम कौशल, जावेद अख्तर, सलमान खान, अभिषेक बच्चन और रणबीर कपूर और कई अन्य सितारे सतीश कौशिक के मुंबई स्थित आवास पर उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।

 

अनुपम खेर ने सतीश कौशिक की श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया “मुझे पता है” मृत्यु इस दुनिया का अंतिम सत्य है! लेकिन मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि अपने जिगरी दोस्त #satishkaushik के बारे में ये बात मैं जीते जी लिखूंगा। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक लगा फुल स्टॉप !! आपके बिना जीवन पहले जैसा नहीं रहेगा सतीश! शांति!

 

थिएटर से शुरू किया था करियर।

सतीश कौशिक एक अभिनेता, निर्देशक, निर्माता, कॉमेडियन और पटकथा लेखक थे। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से थिएटर शुरू किया। इसके साथ ही सतीश फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के पूर्व छात्र भी थे। यही से उन्होंने थिएटर में अपना करियर शुरू किया था। अपने विशाल करियर में सतीश ने लगभग 100 फिल्मों में काम किया। उनकी यादगार भूमिकाओं में मिस्टर इंडिया, दीवाना मस्ताना, ब्रिक लेन, साजन चले ससुराल और कई अन्य शामिल हैं। उन्होंने रूप की रानी चोरों का राजा, प्रेम, हम आपके दिल में रहते हैं और तेरे नाम जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया है। सतीश कौशिक को हमेशा भारतीय सिनेमा जगत के नायाब सितारे के रूप में याद किया जाएगा। 

You Might Also Like

‘Drishyam 3’ की गूंज: Paresh Rawal ने खोला राज, क्या बनेंगे इस थ्रिलर का हिस्सा?

War 2 Review: हृतिक, NTR और कियारा की धमाकेदार तिकड़ी, 2025 की ब्लॉकबस्टर!

स्पेंटा रूमी पटेल और डॉ. फरजाना लकड़ावाला ने जीता गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया 2023 का खिताब

Thamma Box Office Collection: असरानी को अंतिम विदाई, दिवाली में रोशन हुई मायानगरी

KGF Chapter 3: फिर से दिखेंगे रॉकी भाई, केजीएफ 3 को लेकर सामने आया नया अपडेट

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp
Share
- Advertisement -
Ad imageAd image

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
TwitchFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
- Advertisement -
Ad imageAd image
Popular News
सलमान रुश्दी
Crime

सलमान रुश्दी पर जानलेवा हमला, निशाने पर लेखक

newsdiggy
newsdiggy
August 13, 2022
काश ! राष्ट्रपति ‘चरकुला नृत्य ‘- ‘हल नृत्य’ देख पातीं !
JNU: जेएनयू फिर विवादों में, परिसर में दीवारों पर लिखे ब्राह्मण-बनिया विरोधी नारे, कई संगठनों ने की निंदा
50 हजार का मुआवजा: कोरोना से मौत होने पर मिलेगा मुआवजा मिलने तक की पूरी प्रोसेस जानिए आवेदन करने से लेकर
बाप ने 3 बेटियों के साथ की आत्महत्या
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might Also Like

Coolie Movie Public Review: रजनीकांत की फिल्म ने मचाया धमाल, लेकिन कहानी पर बंटी राय

August 25, 2025
सुनील शेट्टी Suniel Shetty and yogi adityanath
Entertainment

बैठक के दौरान बायकॉट बॉलीवुड’ पर अभिनेता सुनील शेट्टी ने कि योगी आदित्यनाथ से अपील

January 7, 2023

Bigg Boss 19 में मचा बवाल: पूरे घर का राशन आधा, नौ कंटेस्टेंट नॉमिनेट – Kunika और Mridul के बीच जमकर बहस

October 31, 2025

Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की ब्लॉकबस्टर कहानी और सांस्कृतिक झलक

October 9, 2025

Categories

  • Sports
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • World
  • Crime
  • Finance
  • Technology
  • Event
  • Weather
News DIggy Logo
News Diggy deliver breaking news, in-depth ground reports, unbiased public reviews, engaging viral content, and insightful podcasts.

Quick Links

  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition

Shows/Campaign

  • POV
  • Anchor for a day
  • Fellowship

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
© 2020 News Diggy All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?