News DiggyNews DiggyNews Diggy
Font ResizerAa
  • National
  • World
  • Politics
  • Election
  • Sports
  • Entertainment
  • Economy
  • Finance
  • Crime
  • Technology
  • Weather
  • Health
  • Event
Reading: स्पेंटा रूमी पटेल और डॉ. फरजाना लकड़ावाला ने जीता गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया 2023 का खिताब
Share
Font ResizerAa
News DiggyNews Diggy
Search
  • National
  • World
  • Politics
  • Election
  • Sports
  • Entertainment
  • Economy
  • Finance
  • Crime
  • Technology
  • Weather
  • Health
  • Event
Follow US
News Diggy > Blog > Entertainment > स्पेंटा रूमी पटेल और डॉ. फरजाना लकड़ावाला ने जीता गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया 2023 का खिताब
Entertainment

स्पेंटा रूमी पटेल और डॉ. फरजाना लकड़ावाला ने जीता गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया 2023 का खिताब

newsdiggy
Last updated: May 13, 2025 2:21 pm
newsdiggy
Published August 30, 2023
Share
SHARE

भारत की सबसे लोकप्रिय हिंदी महिला पत्रिका ‘गृहलक्ष्मी’ द्वारा ब्यूटी पेजेंट ‘मिसेज इंडिया 2023’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिष्ठित ‘मिसेज इंडिया 2023’ का खिताब स्पेंटा रूमी पटेल और डॉ. फरजाना लकड़ावाला  ने जीत लिया है। प्रतियोगिता का आयोजन रिलायंस ज्वेल्स और सिल्क मार्क के सहयोग से रविवार, 27 अगस्त को नई दिल्ली के मयूर विहार में क्राउन प्लाज़ा होटल में किया गया।

 

गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया 2023 प्रतियोगिता ने देश भर की विवाहित महिलाओं की आकांक्षाओं और उपलब्धियों का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया है। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा, खूबसूरती, बुद्धि और शिष्टता का प्रदर्शन करते हुए कई राउंड से गुजरना पड़ा। इस कार्यक्रम में फाइनलिस्ट्स की गोल्ड और सिल्वर दो श्रेणियां थीं।

गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया

मोनिका बंसल और करिश्मा कोठारी सिल्वर श्रेणी में उपविजेता रहीं जबकि डॉ. आशिमा अरोड़ा, रश्मी सैनी और सुनीता यादव गोल्ड श्रेणी में उपविजेता रहीं। श्रीमती मेघना दीवान गोपाल ने मिसेज कर्वी ताज को जीता और साबित किया कि सुंदरता की कोई सीमा नहीं है। सिल्कमार्क ब्रांड ने तीन भाग्यशाली विजेताओं को ‘श्रीमती सिल्कमार्क’ का प्रतिष्ठित खिताब भी दिया।

 

प्रतियोगियों को पेजेंट ग्रूमर्स अंजना और कार्ल मस्कारेन्हस द्वारा विशेष प्रशिक्षण और ग्रूमिंग सत्र के साथ-साथ कोरियोग्राफर विशाल होटला द्वारा एक शानदार कोरियोग्राफी प्रदान की गई थी।

 

कलर्स टीवी के लोकप्रिय टीवी शो ‘जुनूनियत’ की मुख्य अभिनेत्री नेहा राणा, बॉलीवुड अभिनेत्री रीवा अरोड़ा और यूनिवर्सल वुमन 2023 वेलेंटीना सांचेज़ त्रिवेला ने विजेताओं को ताज पहनाया।

 

ये भी पढ़े: India’s Premier Tech Summit Big CIO Show Brings Together the Nation’s Top IT Minds

 

प्रतियोगिता के जूरी पैनल में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों ने शिरकत की थी। अन्य सम्मानित जूरी सदस्यों में यूनिवर्सल वुमन सीईओ कैरोलिना कुआर्तास, मिसेज टूरिज्म इंडिया 2023 काकोली घोष, इन्फ्लुएंसर हरप्रीत सूरी, इन्फ्लुएंसर नूर अफशां शामिल थीं।

गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया

कार्यक्रम की मेजबानी एक्टर अमन यतिन वर्मा ने की थी।

शो को लेकर गृहलक्ष्मी पत्रिका की प्रधान संपादक श्रीमती वंदना वर्मा ने कहा, “भारत में अग्रणी हिंदी महिला पत्रिका के रूप में स्थापित गृहलक्ष्मी पत्रिका महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी कहानियों, उपलब्धियों और आकांक्षाओं को एक मंच प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह आयोजन, सौंदर्य के साथ-साथ महिलाओं द्वारा निभाई जाने वाली बहुमुखी भूमिकाओं को समर्थन देने और अपनी एक अलग पहचान बनाने के लिए गृहलक्ष्मी पत्रिका की प्रतिबद्धता को दोहराता है।“

 

वहीं दिवा पेजेंट्स के संस्थापक और निदेशक अंजना और कार्ल मैस्करेनह्स ने कहा, “आपके घर की लक्ष्मी बनने से लेकर राष्टीय स्तर पर उपलब्धि पाना – गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया ने प्रत्येक फाइनलिस्ट को ऐसी आकांक्षा रखने का अवसर दिया। यह बिल्कुल वही है जो दिवा पेजेंट्स ने “गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया 2023” के प्रत्येक फाइनलिस्ट को सिखाया है। जीवन में असीम रूप से जीतना अधिक महत्वपूर्ण है सिर्फ ताज जीतना नहीं। हमारा उद्देश्य उन्हें हिम्मत देना, सपने देखना, और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित करना है। इस शो में हमें अपनी विशेषज्ञता को प्रत्येक प्रतियोगियों के साथ साझा करने का सौभाग्य मिला।”

You Might Also Like

ब्रह्मास्त्र ने सिनेमा में करी शिरकत, एस्ट्रावर्स का आगाज

दिल्ली में हुआ विद्या मालवडे एवं सचिन गुप्ता कि फिल्म ‘महामृत्युंजय’ का प्रमोशन

MC Stan: बिगबॉस 16 के विजेता बने अंडरग्राउंड रैपर एमसी स्टैन

श्रद्धा कपूर अपनी अगली फिल्म में बनेगी कश्मीरी लड़की रुखसाना।

कमल हासन कि बिगड़ी तबीयत के कारण, अस्पताल में होना पड़ा भर्ती ।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp
Share
- Advertisement -
Ad imageAd image

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
TwitchFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
- Advertisement -
Ad imageAd image
Popular News

Pan Aadhaar Linking: पैन और आधार को लिंक करने की समय सीमा 30 जून तक बढ़ाई गई

newsdiggy
newsdiggy
March 29, 2023
National Games: 36वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने
Revolutionizing Innovation: Trescon’s Big CIO Show unites influential leaders for a powerful platform of progress
BBL 2022-23 Final: ब्रिसबेन हीट के खिलाफ रोमांचक फाइनल में पर्थ स्कॉर्चर्स ने पांचवां बीबीएल खिताब जीता
दिल्ली के लाल बाग में झुग्गियों पर बुलडोजर की चेतावनी: रेलवे ने दी खाली करने की अंतिम तारीख
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might Also Like

मशहूर ऑस्कर अवार्ड मात्र 87 रूपये का क्यों?

March 3, 2025
केजीएफ 3
Entertainment

KGF Chapter 3: फिर से दिखेंगे रॉकी भाई, केजीएफ 3 को लेकर सामने आया नया अपडेट

January 9, 2023
सुनील शेट्टी Suniel Shetty and yogi adityanath
Entertainment

बैठक के दौरान बायकॉट बॉलीवुड’ पर अभिनेता सुनील शेट्टी ने कि योगी आदित्यनाथ से अपील

January 7, 2023
एक्ट्रेस नोरा फ़तेहि
Entertainment

सुकेश चंद्रशेखर ने एक्ट्रेस नोरा फ़तेहि पर लगाया आरोप ,उन्होंने कहा एक्ट्रेस का दावा पूरी तरह से है झूठा

January 24, 2023

Categories

  • Sports
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • World
  • Crime
  • Finance
  • Technology
  • Event
  • Weather
News DIggy Logo
News Diggy deliver breaking news, in-depth ground reports, unbiased public reviews, engaging viral content, and insightful podcasts.

Quick Links

  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition

Shows/Campaign

  • POV
  • Anchor for a day
  • Fellowship

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
© 2020 News Diggy All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?