News DiggyNews DiggyNews Diggy
Font ResizerAa
  • National
  • World
  • Politics
  • Election
  • Sports
  • Entertainment
  • Economy
  • Finance
  • Crime
  • Technology
  • Weather
  • Health
  • Event
Reading: Delhi को मिला Rekha Gupta का नेतृत्व, प्रवेश वर्मा-कपिल मिश्रा समेत 6 मंत्रियों ने ली शपथ
Share
Font ResizerAa
News DiggyNews Diggy
Search
  • National
  • World
  • Politics
  • Election
  • Sports
  • Entertainment
  • Economy
  • Finance
  • Crime
  • Technology
  • Weather
  • Health
  • Event
Follow US
News Diggy > Blog > Politics > Delhi को मिला Rekha Gupta का नेतृत्व, प्रवेश वर्मा-कपिल मिश्रा समेत 6 मंत्रियों ने ली शपथ
Politics

Delhi को मिला Rekha Gupta का नेतृत्व, प्रवेश वर्मा-कपिल मिश्रा समेत 6 मंत्रियों ने ली शपथ

newsdiggy
Last updated: May 12, 2025 3:47 pm
newsdiggy
Published February 20, 2025
Share
SHARE

Rekha Gupta : दिल्ली की नई सरकार के शपथग्रहण में मुख्यमंत्री के साथ छह मंत्रियों ने भी शपथ ली। नई दिल्ली सीट से केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा समेत छह विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है।

Contents
Rekha Gupta का राजनीतिक सफरशुरुआती जीवनये हैं वो छह नाम जो बने मंत्री

दिल्ली भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद Rekha Gupta ने 20 फरवरी यानी आज दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इनके साथ छह मंत्रियों ने भी शपथ ली। उप राज्यपाल विनय सक्सेना ने मुख्यमंत्री और सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बता दें कि दिल्ली के सीएम की दौड़ में प्रवेश वर्मा, सतीश उपाध्याय, विजेंद्र गुप्ता, शिखा राय समेत कई चेहरों का नाम लिया जा रहा था। आखिरकार बाजी रेखा गुप्ता(Rekha Gupta) ने मारी।

Rekha Gupta का राजनीतिक सफर

Rekha Gupta का राजनीतिक करियर प्रभावशाली रहा है। भाजपा में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य उन्होंने किया है। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के साथ ही नगर निगम चुनावों में भाजपा की ओर से महापौर पद की उम्मीदवार भी थीं। राजनीतिक यात्रा दिल्ली विश्वविद्यालय से शुरू हुई, जहां उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ में महासचिव रहीं। इसके बाद उन्होंने भाजपा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए पार्टी में उच्च पदों तक का सफर तय किया और एक अनुभवी नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई।

 

ये भी पढ़े : Delhi Election 2025: दिल्ली के दिल में कौन? कितने लोग बदलना चाहते हैं सरकार? जाने!

 

शुरुआती जीवन

Rekha Gupta का जन्म 1974 में हरियाणा के जींद जिले की जुलाना तहसील के नंदगढ़ गांव में हुआ था। 1976 में उनके पिता को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर की नौकरी मिलने के बाद पूरा परिवार दिल्ली आ गया। अपनी पढ़ाई रेखा गुप्ता ने दिल्ली में ही पूरी की और छात्र राजनीति में कदम रखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ गईं। एलएलबी में स्नातक के बाद कॉलेज के दिनों से ही राजनीति में सक्रिय हो गई थी।

  • शालीमार बाग सीट से आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को हराकर रेखा गुप्ता विधायक बनीं।
  • राजनीतिक सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से शुरू हुआ।
  • दिल्ली विश्वविद्यालय की सचिव रह चुकी हैं।
  • रेखा गुप्ता का जुड़ाव शहरी और ग्रामीण दोनों ही समाजों से है।
  • उनका परिवार जुलाना (हरियाणा) में व्यापार करता है, जबकि उनका राजनीतिक और शैक्षिक विकास दिल्ली में ही हुआ है।
  • रेखा गुप्ता(Rekha Gupta) के पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी करते थे। उनका परिवार दिल्ली के शालीमार बाग में बस गया।
  • रेखा गुप्ता के दादा मनीराम जिंदल गांव में रहते थे।
  • रेखा गुप्ता वैश्य समुदाय से आती हैं। जो भाजपा का कोर वोटर माना जाता है।
  • एलएलबी से स्नातक है। पेशे से वकील।
  • रेखा गुप्ता का जन्म 1974 में हरियाणा के जींद जिले की जुलाना तहसील के नंदगढ़ गांव में हुआ था।

ये हैं वो छह नाम जो बने मंत्री

दिल्ली की नई सरकार के शपथग्रहण में मुख्यमंत्री के साथ छह मंत्री भी शपथ ली। प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, पंकज सिंह, मनजिंदर सिरसा, कपिल मिश्रा, रविंद्र इंद्राज दिल्ली में कैबिनेट मंत्री बने।

1. प्रवेश वर्मा
सीएम की रेस में रहने वाले नई दिल्ली से विधायक चुने गए प्रवेश वर्मा को भी दिल्ली की नई कैबिनेट में शामिल किया गया है। नई दिल्ली सीट पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा सीएम की रेस में सबसे आगे थे।

 

2. कपिल मिश्रा
कपिल मिश्रा को भी दिल्ली की नई कैबिनेट में शामिल किया गया। करावल नगर से विधायक कपिल मिश्रा ने भी आज मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने करावल नगर से दूसरी बार जीत हासिल की है। भाजपा से पहले वह आम आदमी पार्टी में भी रह चुके हैं।

 

3. आशीष सूद
रेखा गुप्ता(Rekha Gupta) के साथ आशीष सूद ने भी आज मंत्री पद की शपथ ली। आशीष सूद जनकपुरी से चुनाव जीते हैं। वे पहली बार विधायक बने हैं। इससे पहले आशीष पार्षद रहे हैं। वे भाजपा के गोवा व जम्मू कश्मीर के प्रभारी भी हैं। सूद पंजाबी समाज से आते हैं। प्रदेश भाजपा नेतृत्व भी पंजाबी समाज से ही है।

 

4. मनजिंदर सिंह सिरसा
मनजिंदर सिंह सिरसा को भी दिल्ली की नई कैबिनेट में शामिल किया गया। वह राजौरी गार्डन से विधायक हैं। तीसरी बार विधायक बने सिरसा दिल्ली में भाजपा का सिख चेहरा हैं। साल 2021 में मनजिंदर सिंह सिरसा शिरोमणि अकाली दल से भाजपा में शामिल हुए थे।

 

5. पंकज सिंह
विकासपुरी से जीत हासिल करने वाले विधायक पंकज सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली। पंकज सिंह एमसीडी में भी अहम पदों पर रह चुके हैं। वह दांतों के डॉक्टर हैं। उनकी पत्नी रश्मि कुमारी भी डेंटिस्ट हैं। पंकज के पास बीडीएस की डिग्री है।बिहार के बक्सर के रहने वाले पंकज सिंह विकासपुरी से जीतकर पहली बार विधायक बने हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के महेंद्र यादव को हराया।

 

6. रविंद्र इंद्राज
रेखा गुप्ता(Rekha Gupta) के साथ रविंद्र इंद्राज भी शपथ ली। उनका नाम भी मंत्री पद की शपथ लेने वालों में शामिल है। वह बवाना सुरक्षित सीट से पहली बार विधायक बने हैं।

You Might Also Like

तीसरा मोर्चा, नया सूत्रधार: Prashant Kishor की बिहार को बदलने की मुहिम

Gujrat Election 2022: गुजरात में किसकी सरकार बनेगी

WHY BJP OPPOSE PEACEFUL PROTESTS?

कोयला घोटाला मामले में कानून मंत्री के आवास पर छापा

उत्तराखंड सरकार का 33 करोड़ का वेब पोर्टल थाईलैंड की कंपनी ने किया था तैयार नाम दिया सफेद हाथी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp
Share
- Advertisement -
Ad imageAd image

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
TwitchFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
- Advertisement -
Ad imageAd image
Popular News

Guna में किसान की थार से कुचलकर हत्या, आरोपी BJP नेता पर हत्या का केस दर्ज

Ayush Soni
Ayush Soni
October 27, 2025
KKR vs CSK IPL 2023: सीएसके ने केकेआर को 49 रनों से हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज
Andhra Pradesh: जगन मोहन रेड्डी ने विशाखापत्तनम को आंध्र प्रदेश की नई राजधानी बनाने की करी घोषणा।
LSG vs DC IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपीटल्स को 50 रनों से हराया
Agra: आगरा के धर्मशाला में खुदाई के दौरान हुई एक घटना, पांच मकान और मंदिर गिरे
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might Also Like

Congress has declined the Ayodhya Ram Mandir inauguration invitation.

January 11, 2024

Bhagalpur रैली में PM Modi का हमला: महागठबंधन की दरार और ‘जंगलराज’ पर उठाए सवाल

November 6, 2025
venkaiah naidu
Politics

फेयरवेल स्पीच वक्त क्या कहा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने?

August 9, 2022

कई पार्टियां विभिन्न राय रखने के लिए बाध्य: अडानी की टिप्पणी के बाद, शरद पवार ने कहा विपक्षी एकता को कोई खतरा नहीं

April 9, 2023

Categories

  • Sports
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • World
  • Crime
  • Finance
  • Technology
  • Event
  • Weather
News DIggy Logo
News Diggy deliver breaking news, in-depth ground reports, unbiased public reviews, engaging viral content, and insightful podcasts.

Quick Links

  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition

Shows/Campaign

  • POV
  • Anchor for a day
  • Fellowship

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
© 2020 News Diggy All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?